बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में किया ऐसा काम

गाजियाबाद के सिहानी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित एक होटल में युवती को नौकरी के बहाने से बुलाकर उसके साथ रेप जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया.

नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में किया ऐसा काम

गाजियाबाद के सिहानी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित एक होटल में युवती को नौकरी के बहाने से बुलाकर उसके साथ रेप जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया. बता दें कि रात में आरोपी ने पीड़िता के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. हालांकि पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई हैं.

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेली के जरियें उसने आरोपी के बारें में पता किया था. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उसकी नौकरी लगवाएंगा. जिसके बाद आरोपी ने उसे नौकरी के बारें में बताने के लिए उसे होटल में बुलाया और उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दष्कर्म किया.

imgpsh fullsize anim 14 11

इसके बाद पीड़िता ने होटल के रिसेप्शन से ही अपनी बहन को फोन किया और किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया. पकड़े गए आरोपी का नाम अंकुर त्यागी हैं. साथ ही जांच को दौरन पता चला कि वह एक हिंदू दल का पदाधिकारी है.

यह भी पढ़ें : किन्नरों के साथ दोस्ती करना पड़ा महंगा कर डाला ऐसा खौफनाक काम

पीड़िता का आरोप है कि उसे गन प्वाइंट पर धमकाया जा रहा है. युवती का कहना है कि उसे डराते हुए यह भी कहा गया था कि उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया है. जिसके बाद पीड़िता बहुत ही सहमी हुई है और ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →