शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किन्नरों के साथ दोस्ती करना पड़ा महंगा कर डाला ऐसा खौफनाक काम

किन्नरों से दोस्ती करना एक युवक को मंहगा पड़ गया. दो किन्नरों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये.

किन्नरों के साथ दोस्ती करना पड़ा महंगा कर डाला ऐसा खौफनाक काम

किन्नरों से दोस्ती करना एक युवक को मंहगा पड़ गया. दो किन्नरों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये. बता दें कि मामला दिल्ली गेट से सटे हरियाणा बिलासपुर का हैं और युवक हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब क्षेत्र का रहने वाला है. यह युवक किन्नरों के साथ बधाई के दौरान ढोलकी बजाने का काम करता था.

विज्ञापन

इस युवक के साथ किन्नरों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसे सुनकर किसी भी व्यक्ति की रूह कांप उठेगी. मालूम हो कि किन्नरों ने साजिश के तहत इस युवक का प्राइवेट पार्ट काट लिया. इस बात का पता युवक को तब चला, जब वह होश में आया. जिसके बाद उसने उन दोनों ही किन्नरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कहीं तो उन्होंने उस युवक को धमकी दी.

imgpsh fullsize anim 7 7

जिसके बाद वह युवक को वहां से अपने साथ कालाआम्ब लेकर चले गए. जहां पर उसका नाम बदलकर महक रख दिया गया. युवक किसी तरह किन्नरों के जाल से छुटकर पोंटा साहिब थाने में पहुंच गया. जहां पर उसने दोनों ही किन्नरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की. जिसमें उसने पुलिस को कहां कि वह केवल एक साल से ही इन किन्नरों को जानता था और इनके साथ काम करने लगा था. इसी दौरान ही इन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें : दस साल बाद गायब आदमी का कंकाल मिला कूलर के पीछे, यह है पूरी कहानी

वहीं बिलासपुर थाने के जांच अधिकारी एसआई मंशा राम ने बताया कि हमारे पास पोंटा साहिब थाने से केवल शिकायत आई है, लेकिन अभी पीडि़त हमारे पास नहीं आया है. फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और पीडि़त को भी बुलवाया गया है, साथ ही दोनों ही किन्नरों की तलाश शुरू कर दी गई.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →