Advertising
Home Breaking News Hindi हिंदू लड़के ने की गो-हत्या, दंगा भड़काना था मकसद
Advertising
<

हिंदू लड़के ने की गो-हत्या, दंगा भड़काना था मकसद

509

यूपी के गोंडा जिले में कटरा गांव के भटपुरवा बाजार में रविवार को गणेश प्रसाद दीक्षित की बछिया चोरी हो गई थी। बताया गया कि गणेश प्रसाद के ही पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उनकी बछिया चुराई और उसकी हत्या कर दी। इस बात का पता लोगों को तब लगा जब ग्रामिण बछिया को ढूंढ रहे थे। रामसेवक और मंगल को वहां भगते हुए देखा गया जहां वछिया का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दूसरे ही दिन पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। इस बीच गोहत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है। दोनों लड़कों से पूछताछ चल रही है। बता दें कि दोनों लड़कों पर पहले से ही कई मुकदमें चल रहे हैं और घटना को अंजाम देने के समय दोनों लोग शराब के भी नशे में थे।

घटना से तमस की याद ताजा हो जाती है

भीष्म साहनी की उपन्यास ‘तमस’ की याद आते ही दंगे के पीछे का सच आंखों के आगे घूमने लगता है। उपन्यास में एक अंग्रेज अफसर ‘मुलाद अली’ नाम के एक व्यक्ति को सुअर मार कर मस्जिद में डाल देने को कहता है, ताकि शहर भर में दंगे फसाद शुरू हो जाए। मुराद अली खुद तो ये काम नहीं करता लेकिन वह एक गरीब व्यक्ति ‘नत्थू’ को पैसे का लालच देकर ये काम करवाता है। इसके बाद शहर भर में दंगे फसाद शुरू हो जाते हैं। लोगों के भावनाओं को भड़काने के लिए ऐसे ही गो-हत्या भी करवाए जाते हैं।

दंगा भड़काने को लेकर हो रही बड़ी साजिश

ऐसी घटना साफतौर पर गहरी साजिश का संदेश देती है और हमें आगाह करती है कि किसी भी घटना पर हमें जल्दबाजी में कोई फैसला लेना चाहिए। पुलिस और सरकार को भी साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए और ऐसी साजिशों के पीछे बैठे बड़े लोगों को धर दबोचना चाहिए।

Advertising