Advertising
Home देश Corona Vaccination: 5 करोड़ लोगों को टीका लगवाने की तैयारी, Facebook करेगी...
Advertising
<

Corona Vaccination: 5 करोड़ लोगों को टीका लगवाने की तैयारी, Facebook करेगी मदद

310
Corona Vaccination: 5 करोड़ लोगों को टीका लगवाने की तैयारी, Facebook करेगी मदद

फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘हम पहले ही दो अरब से ज्यादा लोगों को कोविड-19 से जुड़ी जानकारी से आधिकारिक तौर पर जोड़ चुके हैं. अब कंपनी वैक्सीनेशन लगवाने के अभियान में मदद करेगी.

इस सिलसिले में फेसबुक फाउंडर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘हम पहले ही दो अरब से ज्यादा लोगों को कोविड-19 से जुड़ी जानकारी से आधिकारिक तौर पर जोड़ चुके हैं. ऐसे में अब इस वक्त जब कई देश वैक्सीनेशन की तरफ आगे बढ़ चुके हैं, तो हम इस काम को आसान बनाने के लिए एक टूल पर काम कर रहे हैं.’

फेसबुक का वैश्विक अभियान

उन्होंने कहा कि पांच करोड़ लोगों की वैक्सीनेशन में मदद के लिए फेसबुक एक वैश्विक अभियान शुरू करने जा रहा है. जुकरबर्ग ने बताया कि सबसे पहले एक ऐसा टूल लॉन्च किया जा रहा है जो आपको बताएगा कि आप कब और कहां टीकाकरण करवा सकते हैं. उन्होंने आगे बताया कि यह टूल फेसबुक पर कोविड सूचना केंद्र में दिखाई देगा और हम फेसबुक न्यूज फीड के जरिए लोगों को यह दिखा सकेंगे कि वो कहां से टीका लगवा सकते हैं. यूजर्स को यहां अपॉइंमेंट के लिए एक लिंक भी दिया जाएगा.

इंस्टाग्राम पर ‘इंफो’ सेंटर

फेसबुक फाउंडर जुकरबर्ग ने ये भी बताया कि अक्सर लोग वैक्सीनेशन अपॉइंमेंट के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कोरोना महामारी से जंग में उनकी कंपनी के इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्टाग्राम पर भी कोविड सूचना केंद्र नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में पटवारी बनने का सुनहरा मौका बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती

Source link

Advertising