शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस बोली, BJP ने लूटे देश से रोज़गार, करोड़ों मज़दूरों ने खोईं नौकरियां

2019 के सियासी रण छिड़ चुकी जंग के बीच, कांग्रेस पीएम मोदी पर हमले तेज़ कर दिए हैं।

कांग्रेस बोली, BJP ने लूटे देश से रोज़गार, करोड़ों मज़दूरों ने खोईं नौकरियां

2019 के सियासी रण छिड़ चुकी जंग के बीच, कांग्रेस पीएम मोदी पर हमले तेज़ कर दिए हैं। कुछ वक़्त से मोदी के ख़िलाफ़ हमलावर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश से रोज़गार लूटे हैं। इसके अलावा मज़दूरों की भी नौकरियां गईं हैं।

विज्ञापन
Tweet 23

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश से रोज़गार लूट लिए हैं। 3.2 करोड़ मज़दूरों ने अपनी नौकरी खो दी है। जिन 3.2 करोड़ मज़दूरों ने अपनी नौकरी खोईं हैं उनमें से 3 करोड़ तो खेत-मज़दूर हैं। सुरजेवाला ने युवाओं से ज़ोर देते हुए कहा कि मोदी जी यही ज़मीनी सच्चाई है जो आपसे छुपाई है।

Tweet 2 8

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए करते हुए एक रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने लिखा कि 4.7 करोड़ युवाओं को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने आगे लिखा कि यही है ज़मीनी सच्चाई जो मोदी जी ने आपसे छुपाई। मोदी जी ये जनता है, सब जानती है। रोज़गार ख़त्म करने वालों को पहचानती है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →