मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

CAA के विरोध में अब कांग्रेसी नेता पुरखों की कब्र पर जाकर मांग रहें है भारतीय होने के सबूत

देशभर में नागरिकता कानून का जबरदस्त विरोध देखने को मिला है. दिल्ली के शाहीन बाग में ही पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हुई है.

CAA के विरोध में अब कांग्रेसी नेता पुरखों की कब्र पर जाकर मांग रहें है भारतीय होने के सबूत

देशभर में नागरिकता कानून का जबरदस्त विरोध देखने को मिला है. दिल्ली के शाहीन बाग में ही पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हुई है. यह केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में नागरिकता कानून को लेकर को लेकर कई विरोध हुए है. यह विरोध नागरिकता कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहें है.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हाल ही में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर साफ कर दिया कि सरकार किसी भी कीमत पर नागरिकता कानून को वापस नहीं लेगी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक कांग्रेसी नेता ने CAA के विरोध का नया तरीका ढूंढ निकाला है. वह अपने पुरखों की कब्र के पास पहुंचे और रोते हुए उनसे नागरिकता से जुड़े दस्तावेज मांगने लगे.

imgpsh fullsize anim 3 5

जानकारी के अनुसार पता चला है कि प्रयागराज में कांग्रस नेता हसीबा अहमद CAA का विरोध कर रहे हैं. जिसके बाद गुरुवार को हसीब कब्रगाह पहुंचे और पुरखों की कब्र के पास जाकर रोने लगे. वह कब्र के पास रोते हुए पुरखों से अपने भारतीय होने के सबूत से जुड़े दस्तावेज देने की मांग करने लगे. हसीब अहमद ने कहा कि 'हमारे पास दस्तावेज नहीं हैं लेकिन हम भारत में पीढ़ियों से रह रहे हैं. हमने अपने पूर्वजों से कहा कि इस बात का प्रमाण दें कि हम इस देश के नागरिक हैं.

यह भी पढे़ं : BJP खोलना चाहती है ‘बंद शाहीन बाग’ से ‘जीत का रास्ता’

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं. हाल ही में लखनऊ में भी मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी थीं, लेकिन पुलिस ने जबरन उन्हें प्रदर्शन स्थल से उठवा दिया. दिल्ली के शाहीन बाग में भी CAA और NRC के विरोध में एक महीने से ज्यादा वक्त से महिलाएं धरने पर हैं. धरने की वजह से रोड जाम का मामला भी सामने आया था.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →