बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा- मोदी की उल्टी गिनती शुरू, 16 दिन बाद डूबते जहाज में कूदेंगे चूहे

पांच चरण के चुनाव ख़त्म होने के बाद से ही तमाम राजनेताओं की तरफ़ से जीत के दावे किए जा रहे हैं और एक-दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है।

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा- मोदी की उल्टी गिनती शुरू, 16 दिन बाद डूबते जहाज में कूदेंगे चूहे

पांच चरण के चुनाव ख़त्म होने के बाद से ही तमाम राजनेताओं की तरफ़ से जीत के दावे किए जा रहे हैं और एक-दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर मोदी सरकार के जाने का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये सरकार 16 दिन और बची है, उसके बाद चूहे डूबते हुए जहाज़ में कूदेंगे।

विज्ञापन

देश की 400 से ज़्यादा सीटों पर मतदान हो जाने के बाद, अब सियासी पार्टियों के नेता अपने-अपने आधार पर चुनाव में जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर मोदी सरकार के जाने का और कांग्रेस सरकार के आने का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'भयानक पांच साल का अंत होने वाला है। लोकतंत्र की जय हो। उन्होंने लोकतंत्र को अपवित्र करने और इसकी क़ीमत को घटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सच प्रबल होता है। अगली हम सरकार में हम आएंगे'।

Salman Khurshid tweet

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल समेत विपक्ष लगातार कह रहा है कि अगली सरकार उनकी बनेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी दावा ठोक रही है कि चुनाव के बाद, भाजपा आसानी के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी। अब किसकी सरकार बनेगी ये तो 23 मई को नतीजे आने पर मालूम होगा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →