शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रियंका बोलीं- आज देश का लोकतंत्र खतरे में है

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी रैली के दौरान चिंता ज़ाहिर करते हुए लोकतंत्र को खतरे में होने की बात…

प्रियंका बोलीं- आज देश का लोकतंत्र खतरे में है

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी रैली के दौरान चिंता ज़ाहिर करते हुए लोकतंत्र को खतरे में होने की बात की। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न-विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने हरियाणा पहुंची प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वह कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी हमारे परिवार के शहीदों का अपमान करते हैं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर, बोफोर्स घोटाले का ज़िक्र करते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी नम्बर वन बताया था। बता दें कि 2004 में दिल्ली हाईकोर्ट बोफोर्स घोटाले मामले में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को क्लीन चिट दे चुका है'।

Priyanka Gandhi 1 1

पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी अभियान करने अंबाला पहुंची प्रियंका ने लोकसभा चुनाव को देश को मज़बूत करने का चुनाव बताया। इस दौरान उन्होंने सियासी विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने लोगों से रोज़गार, विकास और किसान के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →