Advertising
Home Breaking News Hindi Combined Commanders Conference से वापस लौट रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी, करानी...
Advertising
<

Combined Commanders Conference से वापस लौट रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

101
Combined Commanders Conference से वापस लौट रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग


अहमदाबाद: गुजरात के केवडिया (Kevadia) में आयोजित सैन्य कमांडरों की कॉन्फ्रेंस (Combined Commanders Conference) के बाद अधिकारियों को लेकर वापस लौट रहे सेना के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद खेडा जिले में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. 

लेफ्टिनेंट जनरल समेत सवार थे 6 लोग

अधिकारी ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर नर्मदा जिले के केवड़िया से अधिकारियों को लेकर अहमदाबाद जा रहा था. उस वक्त हेलीकॉप्टर में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें एक लेफ्टिनेंट जनरल, एक एओसी अधिकारी और एक कर्नल के अलावा दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे. हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. 

ये भी पढ़ें:-इन 6 राज्यों से आ रहे हैं राजस्थान तो कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

खेत में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं खेडा के पुलिस अधीक्षक दिव्य मिश्रा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में हाइड्रॉलिक ऑयल लीकेज के कारण ये हादसा हुआ. इसी के चलते हेलीकॉप्टर को खेडा जिले में नाडियाड और महुधा के बीच वीना गांव में खेतों में उतारना पड़ा. मिश्रा ने बताया कि हेलीकॉप्टर सड़क के पास खुले खेत में उतरा, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

LIVE TV





Source link

Advertising
Advertising