शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आया नया बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शराबबंदी और चिकत्सा पर एक नया बयान सामने आया है कि वो शराबबंदी का समर्थन करते है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आया नया बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शराबबंदी और चिकत्सा पर एक नया बयान सामने आया है कि वो शराबबंदी का समर्थन करते है। ऐसी बहुत से कोशिशें की गयी जिससे शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाया जा सके लेकिन हर कोशिश विफल रही। आजादी के बाद से गुजरात में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन यह गुजरात है जहां शराब की खपत सबसे अधिक है, घर-घर में शराब पाई जाती है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निजी अस्पतालों से अपील की कि वह गरीबों को कम दर पर इलाज मोहया करे और बाकी मरीजों के लिए भी इलाज वाजिब दरों पर उपलब्ध कराए । गहलोत सवाई मानसिंह चिकित्सालय में नवनिर्मित हृदय प्रतिरोपण ऑपरेशन थियेटर, राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन के कार्यालय तथा ई-लाईब्रेरी का प्रमोचन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आया नया बयान

उन्होंने यह सन्देश दिया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करना चाहिए और ऐसे कई सुझाव देने चाहिए जिससे सरकार को सहयोग मिले और लोगो के लिए लाभदायक कदम उठाये जा सके। गहलोत ने कहा, ''हमारे समाज में चिकित्सक को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता। चिकित्सकों को भी इस बात का ख्याल रखते हुए ही मरीजों का इलाज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  चिन्मयानंद और पीड़िता सहित उसके तीनो दोस्तो की आवाज की होगी जांच

मरीज डॉक्टर पर अंधा विश्वास करते है कि डॉक्टर हर हाल में उनकी रक्षा करेंगे। ऐसे में चिकित्सकों का हड़ताल पर चले जाना कही से भी उचित नहीं है, इसकी वजह से कई जरुरतमंद मरीजों को दिक्कत का सामना करना होता है उनकी जान तक पर बन आती है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →