मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

CISF संभालेगा जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा !

जम्मू -कश्मीर में सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपने…

CISF संभालेगा जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा !

जम्मू -कश्मीर में सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपने का आदेश दिया है। डीएसपी देवेंद्र सिंह आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए है। अभी फिलाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उनके साथ पूछताछ कर रही है। यह भी खबर सामने आयी है कि 31 जनवरी तक दोनों संवेदनशील हवाई अड्डों को सीआईएसएफ को सौंप दिया जाना है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए डीएसपी देवेंद्र सिंह ने कई खुलासे किए गए है. देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकियों को पहुंचाने में वह मदद करता था. इस खुलासे के बाद श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को देने का फैसला किया गया है. इसकी सुरक्षा अभी तक राज्य पुलिस के साथ सीआरपीएफ करती थी.'

CISF संभालेगा जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा !

आपको बता दे कि शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ डीएसपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। इसी के साथ आतंकी संगठनों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के रूप काम कर रहा था जो की एक वकील है जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पिछले साल केंद्र सरकार ने लेह के साथ-साथ श्रीनगर और जम्मू हवाईअड्डों की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसफ को उनकी संवेदनशीलता के मद्देनजर दी जाएगी यह फैसला लिया गया था। 800 सीआईएसएफ कर्मियों की नियुक्ती के लिए इन तीनों हवाई अड्डों पर सुरक्षा का जिम्मा संभालने कि मंजूरी दी थी। सीआईएसएफ राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा बल है और मौजूदा समय में इसके जिम्मे दिल्ली और मुंबई समेत देश के 61 हवाई अड्डों की सुरक्षा है।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार पर साधा निशान, यूपी में बिल तो आता है बिजली नहीं

खबर यह भी है कि श्रीनगर एयरपोर्ट के अंदर की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे में होगी, जबकि एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ करेगी. वहीं, सीआईएसएफ के पास रहेगी, जम्मू एयरपोर्ट के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा होगा।

विषयकश्मीर
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →