मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चीन के सैनिक अब मोटरसाइकल से भी कर रहे हैं भारतीय सीमा में घुसपैठ

चीन के सैनिक अब भारतीय सीमा में घुसने के लिए मौटरसाइकल तक का सहारा ले रहें हैं।

चीन के सैनिक अब मोटरसाइकल से भी कर रहे हैं भारतीय सीमा में घुसपैठ
चीन के सैनिक अब भारतीय सीमा में घुसने के लिए मौटरसाइकल तक का सहारा ले रहें हैं। ख़बर आ रहीं हैं की उत्तराखंड के बाराहोती में चीनी सैनिकों नें इसी महीने जुलाई में लगातार घुसपैठ करने की कोशिशें की हैं। आपको बता दे की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें चीन में चीनी राष्ट्रपति शी-जिनपिंग से मुलाकात की थी। जिसमें दोनों ही देशों के नेताओं नें इस बात पर सहमती जताई थी कि दोनों ही देशों की सेना एक दूसरे की सरहदों का सम्मान करेंगे। उत्तराखंड पर हैं चीन की नज़र उत्तराखंड राज्य की सीमा चीन की सीमा से मिलती हैं। इसलिए चीन लगातार यहाँ पर घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता हैं। पिछले साल ही चीना का एक हैलिकाप्टर उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में उडता हुआ दिखाई दिया था। इस पर भारत नें आपत्ति जताई थी। भारत का हैं चीन के साथ सीमा विवाद भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर पहले ही 1962 में जंग लड चुके हैं। चीन भारत से लगातार कहता रहा हैं की लदाख, अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा हैं। जिसे वह लेकर ही रहेगा। इस पर भारत नें चीन को साफ़ लफ़जों में कहा हैं कि वह चीन को अपनी ज़मीन नहीं देखा। लेकिन चीन भारत पर मानसिक दबाव बनाने के लिए लगातार भारत की सीमा में घुसता रहता हैं। imgpsh fullsize 35 2 अभी हाल ही में हुआ था डोकलाम विवाद पिछले साल की ही बात है जब दोनों ही देशों की सेना लगातार दो महीने तक डोकलाम पर एक दुसरे के ख़िलाफ़ खडी हो रखी थी। चीन डोकलाम में सडक का निर्माण कर रहा था लेकिन भारत नें सडक निर्माण पर आपत्ति जाताई थी, की यह इलाका चीन की सीमा में नहीं आता हैं इसलिए चीन इस इलाके में सडक निर्माण नहीं कर सकता हैं। बाद में कूटनीतिक बातचीत के बाद ही दोनों देशों की सेना वापस अपने-अपने इलाके में गई। चीन पहले ही कर रहा है CPEC का निर्माण चीन पहले ही पाकिस्तान अधिक्रत कश्मीर में CPEC का निर्माण कर रहा हैं। भारत का कहना हैं कि यह उसकी ज़मीन हैं इस ज़मीन पर ना तो पाकिस्तान का हक है और ना ही चीन का। यह भारत की ज़मीन हैं और चीन इस पर गैर तरीके से CPEC का निर्माण कर रहा हैं। जिस तरह से चीन लगातार भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा हैं उससे लगता हैं भारत के लिए चीन की नीति में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया हैं।
विषयचीन
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →