मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

CAA के विरोध में चेन्नई तक पहुंचा प्रदर्शन

CAA की खिलाफ देश के हर एक कोने में प्रदर्शन चल रहा चाहे बात करे असम की या फिर दिल्ली की बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी चल रही है।

CAA के विरोध में चेन्नई तक पहुंचा प्रदर्शन

CAA की खिलाफ देश के हर एक कोने में प्रदर्शन चल रहा चाहे बात करे असम की या फिर दिल्ली की बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी चल रही है। अब CAA के खिलाफ लोगो का रोष तमिलनाडु तक पहुंच चुका है। तमिलनाडु के 6 से ज्यादा शहरों में महिलाएं सड़कों पर उतर गई हैं और सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। चेन्नई में हालात आपे से बाहर हो गया है। चेन्नई के वाशरमैनपेट में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फिर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था, हालांकि बाद में प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
KLJUTRUYJ

पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद महिलाएं तो यहां से हट गईं लेकिन थोड़ी देर बार हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. शुक्रवार शाम महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए. नागिरकता कानून के खिलाफ महिलाएं लगातार आवाज बुलंद करती रहीं. कुछ महिलाओं ने लाठीचार्ज के बाद बताया कि किस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की थी।

चेन्नई पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. इनमें एक महिला डिप्टी कमिश्नर, दो महिला अधिकारी और एक सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं. कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान उनके खेमे से भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं. बवाल बढ़ने पर पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इनकी रिहाई के लिए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी. बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

यह भी पढ़ें :PM मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

तमिलनाडु के कई शहरों में CAA के विरोध में प्रदर्शन चल रहे है। हर जगह विरोध प्रदर्शन में बैठी महिलाओं की मांग है कि हर हाल में इस कानून को वापस लिया जाए, वहीं केंद्र सरकार कई बार साफ कर चुकी है कि इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, यह कानून किसी के भी खिलाफ नहीं है। क्योंकि यह कानून नागिरकता लेने नहीं, नागरिकता देने का कानून है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →