बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

केंद्र की सबसे कमज़ोर सरकार है मोदी सरकार: प्रियंका

अयोध्या में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्तमान की ‘केंद्र सरकार’ अब तक की सबसे कमज़ोर…

केंद्र की सबसे कमज़ोर सरकार है मोदी सरकार: प्रियंका

अयोध्या में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्तमान की ‘केंद्र सरकार’ अब तक की सबसे कमज़ोर सरकार है. प्रियंका गाँधी ने आरोप लगाया की मौजूदा सरकार को ‘जनता’ के सवालो का सामना करने तक की हिम्मत नही है.

विज्ञापन

प्रियंका गाँधी इन दिनों उत्तर प्रदेश मे हैं और वहां पर वो कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का काम कर रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'इन लोगों ने संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को नष्ट करने की पूरी योजना बना ली है। संविधान और लोकतंत्र जनता को मजबूत बनाते हैं। चूंकि ये लोग काम करने के बजाये सिर्फ बातें करते हैं इसलिये आपको मजबूत नहीं होने देना चाहते। देश में इससे दुर्बल सरकार और कोई नहीं रही है।'

Congress 27

उन्होंने इसके अलावा कहा कि “जनता की आवाज सुनना सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है। सरकार आपकी बात नहीं सुन रही है, यह शक्ति नहीं दुर्बलता है। इस सरकार में वह हिम्मत नहीं है कि आपकी बात सुने। वे गाँव-गाँव इसलिये नहीं जाते, क्योंकि वहां सच्चाई दिखायी देती है।”

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी अमेरिका, चीन, जापान और अफ्रीका के कई देशो में तो जाते हैं, लेकिन अपने खुद के ही संसदीय क्षेत्र के गावों में उन्हें जाने का वक़्त नही मिल सका है.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में चुनावी सरर्मिया बढ़ गयी हैं. अब देखना ये होगा की प्रियंका गाँधी उत्तर प्रदेश में कितना उलट-फेर करने में सफल हो पाती हैं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →