Advertising
Home Breaking News Hindi Budget 2019: जानिए बजट के बाद क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा
Advertising
<

Budget 2019: जानिए बजट के बाद क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा

291
http://news4social.com/?p=51481

इस साल के अंतरिम बजट के बाद नई सरकार का बजट 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया। इस बजट में उन्होंनें कई घोषणाएं की हैं। सीतारमण ने कई सारी चीजों पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी है और कई सारी चीजों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि अंतरिम बजट वह होता है जो सत्ताधारी सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम साल में पेश करती है। इसके बाद चाहे वही सरकार दुबारा सत्ता में आये तो भी उसे बजट को दुबारा पेश करना होता है। यही कारण है कि इस साल बजट दो बार पेश किया गया। क्योकि पिछली बार भी NDA की सरकार थी और इस बार भी NDA की ही सरकार है तो बजट भी NDA सरकार ने ही पेश किया है।

अंतरिम बजट संसद के शीतकालीन सत्र में तत्कालीन कार्यवाहक वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किया गया था। संसद के इस मानसून सत्र में वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है।

इससे सीधा-सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा क्योंकि अब कई चीजें सस्ती और कई चीजें महंगी हो जाएंगी। आइये जानते हैं कि इस बजट में क्या हैं वो चीजें जो सस्ती हुई और क्या चीजें वो महंगी हो गई हैं।

चीज़े जो हुई हैं महंगी:

बुक्स,सोना, काजू , ऑप्टिकल फाइबर केबल, पेपर इंडस्ट्री, ऑटो पार्ट्स, टाइल्स, एसी, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट, मोबाइल पार्ट्स आदि।

यह भी पढ़ें: इस वजह से तीन कंपनियों के स्टीकर वाले बल्‍लों से खेल रहे हैं धोनी

चीज़े जो हुई हैं सस्ती:

Advertising

साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्‍ट, डेटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान जैसे पंखे, लैम्‍प और ब्रीफ केस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में प्रयुक्‍त सामान जैसे बर्तन और गद्दा, बिस्‍तर, चश्‍मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्‍ता, धूपबत्‍ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन. ऊन और ऊनी धागे सस्‍ते हुए हैं। बजट के बाद से अब कार भी सस्ती हो जाएंगी।

Advertising