रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मायावती बोलीं- नमो-नमो हटाएंगे, जय भीम लाएंगे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘नमो-नमो’ नारे पर हमला करते हुए कहा कि ‘नमो-नमो को हटाना है, जय भीम को लाना है’।

मायावती बोलीं- नमो-नमो हटाएंगे, जय भीम लाएंगे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘नमो-नमो’ नारे पर हमला करते हुए कहा कि ‘नमो-नमो को हटाना है, जय भीम को लाना है’। दरअसल, मायावती यूपी के कन्नौज में महागंठबधन की संयुक्त रैली में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के समर्थन में वोट मांगने पहुंची थी। यहां महागठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी पर कई प्रहार किए।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के आखिरी चार चरणों के लिए सियासी मैदान पर बयानबाज़ी जारी है। कन्नौज में आयोजित महागठबंधन की संयुक्त रैली में अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह ने भाजपा पर क़रारे प्रहार किए। अखिलेश यादव ने भाजपा को समाज को बांटने वाली पार्टी बताया और लोगों से अपील कर भाजपा को सत्ता से हटाने की बात कही। अखिलेश ने आगे कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद गठबंधन का हौसला देखकर भाजपा के लोग बौखला गए हैं। उन्होंने आरोप लगया कि भाजपा समाज को बहका रहा है। चायवाला कहकर झांसा दिया था, अब चौकीदार बनने का नाटक हो रहा है।

Akhilesh and Mayawati

इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भीड़ को देखकर लग रहा है कि यहां की जनता डिंपल यादव को जिताकर नमो-नमो को हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल कमीशन लागू नहीं करने वाली कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी समाज के दबे-कुचले लोगों का भला नहीं किया।  

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →