शनिवार, 29 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

MCA के 5 रेस्टोरेंट पर FDA की कार्रवाई रद्द, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा - 'जल्दबाज़ी में लिया गया फ़ैसला'

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में चल रहे पांच रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित करने के महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आदेश को रद्द कर दिया है। शनिवार को हुई सुनवाई…

MCA के 5 रेस्टोरेंट पर FDA की कार्रवाई रद्द, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा - 'जल्दबाज़ी में लिया गया फ़ैसला'
(फोटो: IANS)

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में चल रहे पांच रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित करने के महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आदेश को रद्द कर दिया है। शनिवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने FDA की कार्रवाई को 'जल्दबाज़ी' और 'व्यावहारिक सोच की कमी' वाला बताते हुए यह फ़ैसला सुनाया।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह मामला 24 अगस्त को हुई FDA की कार्रवाई से जुड़ा है, जब एजेंसी ने MCA के भीतर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन का हवाला देते हुए पांच प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।

क्या थे FDA के आरोप?

FDA ने अपनी जांच के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति और वीडियो जारी किए थे, जिनमें इन रेस्टोरेंट की रसोई में कथित तौर पर खराब हालात दिखाए गए थे। आरोपों में सड़ा हुआ कच्चा खाना मिलना, रसोई में गंदगी, फ्रीजिंग तापमान नियंत्रण में गड़बड़ी और खाद्य सामग्री को निर्धारित तापमान पर न रखना शामिल था। FDA ने कहा था कि ये सब खाद्य सुरक्षा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

इस कार्रवाई की चपेट में एमसीए में मौजूद परमिट रूम, पैविलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर आए थे।

शहर में अन्य जगहों पर भी हुई थी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि FDA ने इसी दौरान मुंबई में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की थी। कुर्ला में मिड-डे मील कैंटीन चलाने वाली 'संकल्प महिला औद्योगिक उत्पादक सहकारी सोसाइटी लिमिटेड' का लाइसेंस भी खराब साफ-सफाई और हाउसकीपिंग के चलते निलंबित कर दिया गया था।

इसके अतिरिक्त, दादर के लोकप्रिय 'कैफे कैडेल' पर भी गाज गिरी थी। FDA ने वहां वेंटिलेशन, पेस्ट कंट्रोल और पानी की टेस्टिंग के रिकॉर्ड में कमी जैसे नियमों के उल्लंघन के आरोप में लाइसेंस निलंबित कर दिया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →