बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शाहरुख खान को दिया बड़ा झटका

278

बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख़ खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बड़ी करवाई की है | शाहरुख़ खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का ऑफिस गोरेगाव में है | बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इसी रेड चिलीज के ऑफिस में बुलडोजर चलाया |

गोरेगाव में रेड चिलीज का ऑफिस डीएलएच पार्क नामक ईमारत के चौथे माले पर है | यह ऑफिस 2,000 वर्ग फुट में बना हुआ है | इसी में अवैध तरीके से कैंटीन चलाया जा रहा था |

Red Chillies -

बताया जा रहा है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों के लिए एक कैंटीन बनायीं गयी थी | ये कैंटीन अवैध रूप से बनायीं गयी थी | इसी वजह से बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कैंटीन को गिरा दिया | ये तोड़फोड़ की करवाई चौथे माले से शुरू की थी | जिसके बाद ये कैंटीन पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया |

कुछ ही महीनो पहले शाहरुख ने अपनी प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के लिए डीएलएच पार्क ईमारत में चौथे माले की जगह किराए पर ली थी | यहां रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बनाई फिल्मो के वीएफएक्स बनाने का काम किया जाता था | इस घटना के बाद शाहरुख की मुश्किलें बढ़ गई है |