शनिवार, 8 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

350 रुपये का सिक्का लाने वाली है सरकार

10 रुपए का सिक्का इस वक्त भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा (कीमत) सिक्का है। लेकिन जल्द ही 10 के सिक्के से यह उपलब्धि छिन जाएगी।

350 रुपये का सिक्का लाने वाली है सरकार
10 रुपए का सिक्का इस वक्त भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा (कीमत) सिक्का है। लेकिन जल्द ही 10 के सिक्के से यह उपलब्धि छिन जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में देश में सबसे बड़ा सिक्का 350 रुपए का होगा। सुनकर हैरान मत होइए। यह बिल्कुल सच है। भारत सरकार 350 रुपए का सिक्का लाने वाली है। यह एक स्मरणीय सिक्का होगा, जो गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती के मौके पर जारी किया जाएगा। वह सिखों के अंतिम और 10वें गुरु थे। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। चिठ्ठी में कहा गया है, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार 350 रुपए का सिक्का टकसाल में तैयार कराएगी।” सिक्का का वजन 35 ग्राम होगा। यह 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबे और पांच-पांच ग्राम निकल व जस्ता से बना होगा। 2803 350 rupay ka sikka 1 सिक्का के एक तरह रुपए का चिह्न होगा। अंकों में इसी के साथ 350 भी लिखा होगा। अशोक स्तंभ वाले चिह्न के नीचे यह चीजें लिखी होंगी। नीचे सत्यमेव जयते भी लिखा होगा। सिक्के के दूसरी ओर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की आकृति बीच में बनी होगी। अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी में भारत भी सिक्के पर लिखा होगा। सिक्के पर इसके अलावा 1666-2016 दाईं और बाईं ओर लिखा होगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरकार ऐसे कितने सिक्के बनाएगी। मगर इतना साफ है कि यह सिक्का बेहद छोटी समयसीमा के लिए जारी किया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक इस तरह के सिक्के खास मौकों पर जारी करता रहता है।
विषयभाजपा
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →