रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बीजेपी की तीसरी लिस्ट ज़ारी, संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

शुक्रवार को देर रात भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तीसरी लिस्ट जारी की.

बीजेपी की तीसरी लिस्ट ज़ारी, संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

शुक्रवार को देर रात भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तीसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सबसे सबसे अधिक आंध्रप्रदेश से 23, महाराष्ट्र से 6, ओड़िसा से 5, मेघालय तथा असम से 1-1 उम्मीदवारों के नाम हैं. इन सबमें प्रमुख नाम संबित पात्रा का है. संबित पात्रा ओड़िसा के पुरी से चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन
List 2
List 2 1

इससे पहले ज़ारी पहली सूची में जहां 184 नाम थे, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोकि वाराणसी से और अमित शाह जोकि गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे, प्रमुख थे. वहीं भाजपा की दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम था.

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है वहीं साक्षी महाराज को उन्नाव से और स्मृति ईरानी फिर से अमेठी में राहुल गाँधी के खिलाफ चुनाव लडती नजर आएँगी.

विषयभाजपा
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →