रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर लगाया गौ-हत्या करने का आरोप, कहा- इसके आगे नहीं बोल सकता

भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस गौ-हत्या करने आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है।

मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर लगाया गौ-हत्या करने का आरोप, कहा- इसके आगे नहीं बोल सकता

भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस गौ-हत्या करने आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में प्रचार करने उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा - यह वही वायनाड है जहां कांग्रेस के लोगों ने वीडियो बनाकर हमारी गौ माता का। इसके आगे बोल नहीं सकता।

विज्ञापन
Manoj Tiwari simriti irani

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से उनके ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है। यहां जनसभा करने पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा - जो लड़ने वाले हैं वह कहीं और गए हैं, क्योंकि पता है यहां कुछ नहीं होगा और जहां लड़ने गए हैं उस वायनाड के बारे में आप लोग जानते हैं।

इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा - 'यह वही वायनाड है जहां कांग्रेस के लोगों ने वीडियो बनाकर हमारी गौ माता का। इसके आगे बोल नहीं सकता. आपने देखा होगा केरल में वीडियो बनाकर गौ हत्या हुई थी। यह वही वायनाड है और वहां से राहुल गांधी को विश्वास है कि हम जीत जाएंगे' बता दें कि इस बार अमेठी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुक़ाबला कड़ा माना जा रहा है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →