गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अरबपति ने गर्लफ्रेंड की तलाश में निकाली वैकेंसी, आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी

एक खबर जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे जब एक अरबपति ने गर्लफ्रेंड पानी की चाहा को पूरा करने के लिए वैकेंसी निकाली, 44 साल के युसाका ने अपनी ऑनलाइन फैशन रिटेल जोजो…

अरबपति ने गर्लफ्रेंड की तलाश में निकाली वैकेंसी, आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी

एक खबर जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे जब एक अरबपति ने गर्लफ्रेंड पानी की चाहा को पूरा करने के लिए वैकेंसी निकाली, 44 साल के युसाका ने अपनी ऑनलाइन फैशन रिटेल जोजो इन्क सॉफ्टबैंक ग्रुप को बेच दिया था. उनकी वेबसाइट के मुताबिक, युसाका 20 साल से अधिक उम्र की सिंगल लड़की को गर्लफ्रेंड के रूप में तलाश रहे हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए युसाका चांद पर जाने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर होंगे. वे 2022 में चांद पर जा सकते हैं. हाल ही में युसाका 27 साल की एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अयमे गोरिकी से अलग हुए हैं. युसाका की नई गर्लफ्रेंड ढूंढने की उनकी एक्टिविटी को AbemaTV के एक कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा।

अरबपति ने गर्लफ्रेंड की तलाश में निकाली वैकेंसी, आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी

युसाका की गर्लफ्रेंड के लिए अप्लाई करने वाली लड़कियों के लिए क्राइटेरिया सेट किया गया है जिसके मुताबिक युसाका की गर्लफ्रेंड के लिए अप्लाई करने वाली लड़कियों को स्पेस में इंटरेस्ट होनी चाहिए। साथ ही उन्हें चांद पर जाने के लिए तैयारियों में भी हिस्सा लेना होगा। युसाका के अनुसार उनकी गर्लफ्रेंड के रूप में उन्हें लाइफ पार्टनर की तलाश है और वे आउटर स्पेस से अपने प्यार और वर्ल्ड पीस के लिए अपील करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : NASA में इंटर्नशिप कर रहे 17 साल के लड़के ने खोजा ग्रह

खबर यह भी है की 17 जनवरी तक युसाका की गर्लफ्रेंड के लिए लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। गर्लफ्रेंड का नाम मार्च के आखिर तक फाइनल किया जाएगा। युसाका तब खबरों में आये थे जब उन्होंने अपने ट्विटर फॉलोअर्स को 63 करोड़ रुपये देने ऐलान किया था। जापान में बेसिक इनकम आइडिया पर डिबेट करने के लिए उन्होंने फॉलोअर्स को पैसे देने का निर्णय लिया था।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →