गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिल गेट्स की बेटी ने मिस्र के रईस खिलाड़ी से की सगाई

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अरु माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नायेल नसाल से सगाई कर ली है।

बिल गेट्स की बेटी ने मिस्र के रईस खिलाड़ी से की सगाई

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अरु माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नायेल नसाल से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके दी।

विज्ञापन

बता दें इस समय बिल गेट्स की बेटी की उम्र अभी मात्र 23 साल है। जेनिफर के बॉयफ्रेंड की उम्र 28 साल है। बॉयफ्रेंड नायेल नसाल ने जेनिफर को बर्फीली पहाड़ी पर ले जाकर प्रपोज़ किया। नायेल ने जेनिफर को हीरे की अंगूठी देते हुए पूरी उम्र उनके साथ बिताने की इजाजत मांगी। इसके बाद जेनिफर ने तत्काल हां कह दिया। दोनों एक दूसरे को किस किया और गले मिले।

जेनिफर और नायेल एकदूसरे को करीब 4 साल से जानते हैं। जेनिफर बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की सबसे बड़ी बेटी हैं। आपको बता दें कि नायेल मिस्र के सबसे युवा रईसों में से एक हैं।

Pardeep79

अगर जन्म की बात की जाए तो जेनिफर वॉशिगंटन के मेडिना में पैदा हुई है। पढ़ाई में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी में डिग्री ली है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड नायेल कुवैत में पले-बढ़े हैं। उन्होंने भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही इकोनॉमिक्स में मैनेजमेंट डिग्री ली है।

Pardeep78

नायेल पेशे से एक सेलिब्रिटी शोजंपर हैं। इनकी बदौलत ही मिश्र टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर पाया।

आपको बता दें कि अभी जेनिफर के माता-पिता की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। अभी कुछ दिनों पहले ही बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह मनाई।

यह भी पढ़ें: फर्रूखाबाद केस : आरोपी की पत्नी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

पिछले साल अक्टूबर में, नासर ने रबाट के CSIO4 * -W नेशंस कप को जीतकर मिस्र को टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने में मदद की। इस कारनामे ने 60 साल में इस खेल के लिए मिश्र देश की पहली ओलंपिक क्वालिफिकेशन मिली।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →