शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

भाजपा का विपक्ष पर निशाना: 'कुछ लोग भारत की छवि धूमिल कर रहे हैं, राहुल गांधी देश के खिलाफ लड़ रहे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने के कथित प्रयासों का उल्लेख किया था। पार्टी के…

भाजपा का विपक्ष पर निशाना: 'कुछ लोग भारत की छवि धूमिल कर रहे हैं, राहुल गांधी देश के खिलाफ लड़ रहे'
(फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने के कथित प्रयासों का उल्लेख किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि 'भारत के खिलाफ' लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राहुल गांधी के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा, "राहुल गांधी ने पहले ही दिन कहा था कि 'हम भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं।' वे भारत सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं।" उन्होंने इस सिलसिले में शरजील इमाम, उमर खालिद और प्रशांत भूषण जैसे लोगों का भी जिक्र किया।

विवादित बयान और प्रदर्शनों पर भाजपा की राय

गुरु प्रकाश ने सत्ता परिवर्तन के लिए हिंसक तरीकों की कथित वकालत की आलोचना की। उन्होंने कहा, "प्रशांत भूषण कहते हैं कि सत्ता परिवर्तन होगा और होकर रहेगा... संजय राउत कहते हैं कि अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी गई थी... हिंसक तरीके से सत्ता बदलने का आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा।" उन्होंने सत्ता में आने के लिए संवैधानिक तरीकों, जैसे चुनाव लड़ने की सलाह दी।

वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कुछ लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और देश की प्रगति स्वीकार नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ रही है, लेकिन कुछ तत्व जानबूझकर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस में लगी कला प्रदर्शनी से जुड़ी हालिया बहस पर भी दोनों नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रदर्शनी लगाना सभी का अधिकार है, लेकिन केवल विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें दिखाना उचित नहीं है, खासकर जब कई मामले अदालत में विचाराधीन हों। उन्होंने कहा, "इसलिए उनकी तस्वीरें हटाई गईं।"

इसी मुद्दे पर गुरु प्रकाश ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, "लॉन्च होने के बाद राहुल गांधी फेल हो गए हैं। प्रियंका गांधी लॉन्च ही हो रही हैं। ऐसे में एक कांग्रेस का एक नया चेहरा आ गया है... गांधी परिवार को अंहकार और सामंतवाद से बाहर निकलने का समय आ गया है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →