Advertising
Home Breaking News Hindi Bihar News: आग्रह के बाद पंकज ने अब सीएम नीतीश पर उतारा...
Advertising
<

Bihar News: आग्रह के बाद पंकज ने अब सीएम नीतीश पर उतारा गुस्सा, लिखा- गर्लफ्रेंड की शादी न रुकवाने के लिए आपको हाय लगेगी मेरी

1316
Bihar News: आग्रह के बाद पंकज ने अब सीएम नीतीश पर उतारा गुस्सा, लिखा- गर्लफ्रेंड की शादी न रुकवाने के लिए आपको हाय लगेगी मेरी


Bihar News: आग्रह के बाद पंकज ने अब सीएम नीतीश पर उतारा गुस्सा, लिखा- गर्लफ्रेंड की शादी न रुकवाने के लिए आपको हाय लगेगी मेरी

पटना
क्‍या एक ‘सच्‍चे आशिक’ की हाय के कारण मुख्‍यमंत्री मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की कुर्सी चली जाएगी? क्‍या इस कारण वे दोबारा मुख्‍यमंत्री नहीं बन सकेंगे? ऐसा हम नहीं, एक निराश आशिक का कहना है, जिसकी गर्लफ्रेंड की बिहार में लगे लॉकडाउन के दौरान शादी (Marriage of Girlfriend) हो गई है। युवक ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस शादी को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) में शादियों पर ही प्रतिबंध (Ban on Wedding) लगा देने की गुहार लगाई थी, जो पूरी नहीं तो निराश आशिक ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा- आपको मेरी हाय लगेगी।

दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा, “कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।”

‘CM साहब! लॉकडाउन में शादी को बैन कर दीजिए, ताकि मेरी गर्लफ्रेंड का ब्याह रुक जाता’

‘अपनी नाकामी को छुपाने के लिए यह सब नहीं कीजिए’
सीएम के ऐलान के बाद ही पंकज कुमार गुप्ता नाम के ट्विटर यूजर ने नीतीश कुमार को टैग करते हुए ट्वीट करना शुरू कर दिया। पंकज ने लिखा, “सर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए यह सब नहीं कीजिए आप। आप से मैंने गुहार लगाई थी मेरी girlfriend की शादी रुकवा दीजिए। आप से इतना भी नहीं हुआ। अपने आप को मुख्यमंत्री कहलवाते हुए शर्म नहीं आती आप को। आज मेरी प्रेमिका मेरी आंखों के सामने किसी औऱ की हो गई लेकिन आप से कुछ नहीं हुआ।”

बिहार में 1 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, यहां पढ़िए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

‘आप एक नकारा मुख्यमंत्री, आप को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए’
पंकज ने आगे लिखा, “सर आप एक नकारा मुख्यमंत्री है। आप को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आप से मैंने कितनी अपील की थी पिछले 19 मई को, मेरी girlfriend की शादी थी, रुकवा दीजिए। लेकिन आप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सिर्फ़ बेरोजगारी के वजह से वो मेरी नहीं हो पाई। आप को मेरी हाय लगेनी।”

Advertising



Source link

Advertising