Advertising
Home Breaking News Hindi Bigg Boss 14: डेट पर किसके साथ जाना चाहती हैं Pavitra Punia?...
Advertising
<

Bigg Boss 14: डेट पर किसके साथ जाना चाहती हैं Pavitra Punia? जानकर रह जाएंगे दंग

500
Bigg Boss 14: डेट पर किसके साथ जाना चाहती हैं Pavitra Punia? जानकर रह जाएंगे दंग


नई दिल्ली: दिन-ब-दिन ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) दिलचस्प होता जा रहा है. इस समय शो की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) अपने बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में हैं. वह ‘बिग बॉस’ के घर में बने रहने के लिए बहुत कुछ कर रही हैं. शो के एक वीडियो में पवित्रा पुनिया अभिनव शुक्ला के साथ डेट पर जाने की बात कह रही हैं. पवित्रा की यह बात सुनकर अभिनव शुक्ला की पत्नी रुबीना दिलैक जबरदस्त प्रतिक्रिया देती हैं. बता दें कि रुबीना और पवित्रा ‘बिग बॉस 14’ के घर के दमदार कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं. 

वीडियो में पवित्रा पुनिया को यह कहते हुए सुना गया कि वह अभिनव शुक्ला के साथ डेट पर जाना चाहती हैं. इसके बाद जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक को सलाह देती हैं कि वह अपने पति को लेकर जिम एरिया में चली जाएं, क्योंकि पवित्रा पुनिया अभिनव शुक्ला के साथ डेट पर जाना चाहती हैं.

पवित्रा ने अभिनव को बताया बुद्धिमान

हालांकि, जैस्मीन की बातों का रुबीना पर कोई असर नहीं होता. वह पवित्रा से जाकर कहती हैं कि उन्हें उनके पति के साथ डेट पर जाना चाहिए, क्योंकि उनका पति एक दिलचस्प व्यक्ति है. इस पर पवित्रा और रुबीना आपस में बातचीत करने लगती हैं. पवित्रा, अभिनव शुक्ला को लेकर रुबीना से कहती हैं कि अभिनव काफी बुद्धिमान हैं और उन दोनों के बीच एक संतुलित बातचीत हो सकती है. पवित्रा, रुबीना से यह भी कहती हैं कि अगर अभिनव की शादी न हुई होती तो वह उन्हें शायद डेट भी करतीं.

ये भी पढ़ेंः Disha Patani ने शेयर की एक ऐसी फोटो, जिसने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

एजाज खान के साथ भी जुड़ा था नाम

पवित्रा की इन बातों से रुबीना को कोई आपत्ति नहीं होती है. बल्कि वह पवित्रा को अभिनव शुक्ला के साथ डेट पर जाने की अनुमति दे देती हैं. हाल ही में पवित्रा पुनिया, एजाज खान के साथ भी अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन अब दोनों के बीच खटास है.

Advertising

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें 





Source link

Advertising