मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भोपाल: नौकरी ढूढ़ने आये शख्स ने दोस्त की पत्नी के साथ की ये गन्दी हरकत

मध्य प्रदेश के भोपाल से बलात्कार की एक ऐसी खबर आ रही है जो दोस्ती के रिश्ते को थोड़ा संशय में ला सकती थी।

भोपाल: नौकरी ढूढ़ने आये शख्स ने दोस्त की पत्नी के साथ की ये गन्दी हरकत

मध्य प्रदेश के भोपाल से बलात्कार की एक ऐसी खबर आ रही है जो दोस्ती के रिश्ते को थोड़ा संशय में ला सकती थी। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

दरअसल 26 वर्षीय विदिशा की महिला के साथ सोमवार को चूनाभट्टी में उसके पति के दोस्त ने बलात्कार किया । आरोपी दो दिन पहले दंपती के साथ नौकरी की तलाश में भोपाल आया था। तीनों चुन्नाभट्टी के एक फार्महाउस में ठहरे थे।

सोमवार को महिला का पति किसी काम के लिए बाहर गया था। आरोपी ने महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, महिला के पति से लौटने के पहले आरोपी भाग गया। महिला की पहचान की गोपनीयता के लिए लिए आरोपी का नाम उजागर नहीं किया गया है। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक सौरभ कुशवाहा ने कहा, “महिला विदिशा की रहने वाली है। वह अपने पति और पड़ोसी, जोकि आरोपी है, के साथ भोपाल आई थी।

Crime 1 1

यह भी पढ़ें: पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने उठाया ऐसा कदम कि…

आरोपी नौकरी की तलाश कर रहा था और उसने पीड़ित महिला के पति से नौकरी के लिए मदद मांगी। दोनों पति-पत्नी और आरोपी ने भोपाल आने का फैसला किया ताकि महिला का पति आरोपी को भोपाल में नौकरी पाने में मदद कर सके।

एसआई कुशवाहा ने कहा, महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया जब वह फार्महाउस वापस आया और उन्होंने शिकायत दर्ज की। पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार चल रहा है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →