शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

मॉडल ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान थी प्रेग्नेंट, छीन लिया गया ताज़

ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान कंटेस्टेंट के लिए कुछ नियम बनाये जाते हैं अगर कोई भी कंटेस्टेंट इस नियम को तोड़ता है तो उससे ताज छीन लिया जाता है।

मॉडल ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान थी प्रेग्नेंट, छीन लिया गया ताज़

ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान कंटेस्टेंट के लिए कुछ नियम बनाये जाते हैं अगर कोई भी कंटेस्टेंट इस नियम को तोड़ता है तो उससे ताज छीन लिया जाता है। ऐसा ही हुआ है मिस बोलीविया यूनिवर्स 2018 जॉयस प्राडो के साथ। उन्हें कांटेस्ट का नियम तोड़ने के कारण उनका ताज छीन लिया गया है। बताया जा रहा है कि कांटेस्ट के दौरान वह दो महीने की गर्भवती थी।

विज्ञापन

मॉडल जॉयस प्राडो को उसके गर्भवती होने की पुष्टि करने के कुछ दिनों पहले मिस सांता क्रूज़ और मिस बोलीविया का ख़िताब छीन लिया गया था।

गर्भावस्था के बारे में खबर की पुष्टि खुद ब्यूटी क्वीन जॉयस प्राडो ने की, जिन्होंने कहा, "हां, हम एक बच्चा पैदा करने जा रहे हैं, हमें अपने परिवारों का समर्थन है, हम दोनों गार्जियन बनने के लिए खुश हैं, हम रोड्रिगो से प्यार करते हैं और यह खबर हमें एक साथ करीब लाया।"

Model1

ब्यूटी क्वीन जॉयस प्राडो पराग्वे के मॉडल रोड्रिगो जिमनेज़ के साथ रिलेशनशिप में है, और यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मॉडल ने कहा, "हमारे पास शादी की तारीख नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा, हम इसे आसानी से ले लेंगे हमारे पास हमारे परिवारों का समर्थन है।"

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और आर्टिकल 370 पर बोलकर बुरी तरह फंसीं सोनम कपूर

दंपति ने अभी तक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गर्भावस्था के बारे में खबर का खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।

प्राडो ने थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2018 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह सेमी फाइनलिस्ट के बीच क्वालीफाई नहीं कर पायी। विजेता फिलीपिना कैट्रियोना एलिसा ग्रे बनी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →