मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

आतंकवाद पर केंद्र का बड़ा प्रहार, UAPA के तहत 23 व्यक्ति आतंकवादी घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने गैरकानू

आतंकवाद पर केंद्र का बड़ा प्रहार, UAPA के तहत 23 व्यक्ति आतंकवादी घोषित
(फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत 23 लोगों को आतंकवादी के रूप में नामित किया है। ये सभी व्यक्ति भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार द्वारा जारी राजपत्र (गजट) अधिसूचना के अनुसार, इन 23 लोगों में से 17 पाकिस्तानी नागरिक हैं और 6 भारतीय हैं, हालांकि ये सभी वर्तमान में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से अपनी आतंकवादी गतिविधियां चला रहे हैं। इन पर आतंकी हमलों की साजिश रचने, आतंक फैलाने, हथियारों की तस्करी, सीमा पार घुसपैठ कराने, आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद देने और युवाओं की भर्ती करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आतंकी

इस सूची में मुख्य रूप से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े कई कुख्यात आतंकवादियों के नाम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये सभी लंबे समय से विभिन्न आतंकी संगठनों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे और भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रमुख हमलों के साजिशकर्ता भी शामिल

अधिसूचना में कुछ बड़े हमलों से जुड़े लोगों के नाम भी हैं। मसूद इलियास कश्मीरी पर 2022 के सुनजवां आर्मी कैंप हमले की साजिश रचने का आरोप है। इसी हमले के लिए मोहम्मद मुसद्दिक (JeM) पर घुसपैठ कराने और पूरे ऑपरेशन का समन्वय करने का आरोप लगाया गया है।

इसी तरह, 2016 के नगरोटा आर्मी कैंप हमले के मामले में मुफ्ती मोहम्मद असगर खान को घुसपैठ नेटवर्क का प्रमुख संचालक बताया गया है। हाफिज अब्दुल शकूर पर इसी हमले से पहले स्थानीय नेटवर्क के संपर्क में रहने और आतंकियों की घुसपैठ में मदद करने का आरोप है। नगरोटा हमले में शामिल एक अन्य व्यक्ति अब्दुल्ला जेहादी (उर्फ शाह नवाज) पर आतंकियों की मदद करने और जैश के कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाने का भी आरोप है।

लश्कर के कमांडर भी सूची में

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े फिरदौस अहमद भट को संगठन का लॉन्चिंग कमांडर बताया गया है, जो घुसपैठ और लॉजिस्टिक सहायता के लिए जिम्मेदार है। वहीं, बिलाल अहमद मीर उर्फ अहमद भाई पर लश्कर और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के लिए सीमा पार से आतंकी गतिविधियों के संचालन और हथियारों की आपूर्ति का आरोप है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →