रियलिटी शो 'अलायंस' में रवि किशन का सफर खत्म, बोले- 'गोरखपुर बुला रहा है'
एक्टर और नेता रवि किशन ने रियलिटी शो 'अलायंस' को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से शो के सेट पर माहौल काफी भावुक हो गया और कई कंटेस्टेंट्स की आंखें भी नम हो गईं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, रवि किशन
एक्टर और नेता रवि किशन ने रियलिटी शो 'अलायंस' को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से शो के सेट पर माहौल काफी भावुक हो गया और कई कंटेस्टेंट्स की आंखें भी नम हो गईं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, रवि किशन ने कहा कि अब उनके लिए अपनी दूसरी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वापस लौटने का समय आ गया है।
अपनी विदाई पर बात करते हुए रवि किशन ने कहा, "मुझे शो में बहुत प्यार और सम्मान मिला है। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है और अब मेरे लिए वापस अपने जीवन और जिम्मेदारियों की ओर लौटने का समय आ गया है। जनता के वोट ने मुझे एक नया संदेश दिया है, और अब मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, जहां मेरा घर है।" शो के दौरान उनका सेगमेंट 'रवि की हिंदी पाठशाला' भी काफी चर्चा में रहा।
साथी कंटेस्टेंट्स और होस्ट ने क्या कहा?
रवि किशन के जाने से साथी कंटेस्टेंट काफी भावुक दिखे। निखिल चिनापा ने कहा कि उन्होंने रवि से बहुत कुछ सीखा है। वहीं, अरमान खेड़ा इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने रोते हुए अपनी कमाई तक उन्हें सौंप दी। पायल गेमिंग ने भी कहा कि शो में उनकी मौजूदगी को बहुत याद किया जाएगा।
शो के होस्ट कुणाल खेमू ने भी रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा, "उनकी एनर्जी और बातचीत का तरीका सभी को एक अलग ही दुनिया में ले जाता था। शो के पहले दिन से ही रवि ने सभी पर गहरी छाप छोड़ी थी।"
क्या है शो 'अलायंस' का फॉर्मेट?
यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में हाल ही में हुए एक बदलाव के बाद, कंटेस्टेंट्स को चार ग्रुप्स में बांटा गया है। रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग और अरमान खेरा 'किंग्स' बने। वहीं, डॉली जावेद, डेलबर आर्य, सबी सूरी और रिव्वा किशन 'हंटर्स' टीम में हैं। कुशाल टंडन, डेजी शाह, रूही दोसानी और निखिल चिनापा 'वॉरियर्स' का हिस्सा हैं, जबकि नीति टेलर, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी और जैद दरबार 'लेजेंड्स' ग्रुप में शामिल हैं।
इनपुट: IANS



