ट्रंप का ईरान पर नया तंज: 'सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के लिए एक हफ़्ते की मोहलत दी'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईरान को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। दक्षिण डकोटा में एक संबोधन के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने ईरान को 'मानवीय कारणों'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईरान को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। दक्षिण डकोटा में एक संबोधन के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने ईरान को 'मानवीय कारणों' से एक सप्ताह की राहत दी थी, ताकि वे अपने सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर सकें। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह भी कहा कि इस विराम के तुरंत बाद ईरान को अमेरिकी शर्तों को मानना होगा।
शुक्रवार रात (स्थानीय समयानुसार) माउंट रशमोर में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप ने ज़ोर देकर कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी कार्रवाई ने ईरानी नेतृत्व को "कमज़ोर" कर दिया है और वे अब "समझौता करने को मजबूर" हैं।
समझौते का दबाव और अमेरिकी शर्तें
ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया, "हमने ईरान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। कुछ समय पहले तक वे मध्य पूर्व में तबाही मचा रहे थे, लेकिन हमने उन्हें घुटनों पर ला दिया। अब वे किसी भी कीमत पर हमसे समझौता करना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ईरान को मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करने के लिए वीक ऑफ (एक हफ्ते की मोहलत) दी गई है, क्योंकि हम अच्छे लोग हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद, उन्हें अमेरिकी शर्तों को मानना होगा।"
अन्य देशों और अर्थव्यवस्था पर दावे
अपने संबोधन में ट्रंप ने वेनेजुएला जैसे देशों में भी अमेरिकी कार्रवाई की सफलता का दावा किया और कहा कि उन्होंने अमेरिकी सैन्य शक्ति को मज़बूत किया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर प्रशासनिक अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना भी की। इसके साथ ही, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तारीफ़ करते हुए ट्रंप ने कहा, "नई नीतियों और टैरिफ के कारण देश में कारखानों और निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है, और अमेरिका अब दुनिया का सबसे मज़बूत और आकर्षक देश बन गया है।"
इनपुट: IANS



