सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अली-बजरंग बली विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहें : मायावती

कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दे डाला था.

अली-बजरंग बली विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहें : मायावती

कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दे डाला था. योगी आदित्यनाथ ने अली और बजरंगबली पर तुकबंदी करते हुए एक धर्मविशेष को लेकर अपना बयान दिया था. अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में एक ट्वीट किया है और कहा है कि अली-बजरंग बली विवाद पैदा करने वाले ताकतों से सावधान रहें.

विज्ञापन

मायावती ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ‘‘रामनवमी की देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें तथा उनके जीवन में सुख व शान्ति की कुदरत से प्रार्थना. ऐसे समय में जब लोग श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं तब चुनावी स्वार्थ हेतु बजरंग बली व अली का विवाद व टकराव पैदा करने वाली सत्ताधारी ताकतों से सावधान रहना है.’

mayawati2

आपको बता दें की कुछ दिनों पहले बसपा सुप्रीमो मायावती का ही बयान आया था की मुस्लिम वोटों को बटने न दिया जाय, इसके बाद ही योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर उनके अली है तो हमारे पास बजरंगबली है. सारा विवाद इसके बाद ही मचा हुआ था.

हालांकि इसके बाद से चुनाव आयोग ने भी योगी आदित्यनाथ से इस मामले में जवाब माँगा था, जिसमे योगी आदित्यनाथ ने इस तरह के मुद्दों पर बात न करने का जवाब दिया

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →