बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कश्मीर मुद्दे पर पोस्ट कर ट्रोल हुए आतिफ असलम

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के ऐलान के बाद से ही पूरे देश में लोगों के रिएक्शन सामने आ रहें है.

कश्मीर मुद्दे पर पोस्ट कर ट्रोल हुए आतिफ असलम

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के ऐलान के बाद से ही पूरे देश में लोगों के रिएक्शन सामने आ रहें है. इतना ही नहीं पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान में भी बौखलाहट देखने को मिल रही है. ऐसे में सीमा पार के कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करने के बाद वह भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ रहे है. इनमें से एक नाम मशहूर हा.र आतिम का भी है.

विज्ञापन

आतिफ ने फेसबुक पर लिखा है कि 'आप सबके साथ यह बड़ी खबर शेयर कर खुशी हो रही है मैं जल्द ही अपनी जिंदगी की सबसे अहम यात्रा के लिए रवाना हो रहा हुं. हज पर जाने से पहले मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, फिर आप मेरे फैंस हों, परिवार हो या दोस्त. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया हो तो माफी चाहता हूं. मुझे दुआओं में याद रखें' जिसके बाद आतिफ ने लिखा कि 'कश्मीरियों को खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार की मैं निंदा करता हूं. अल्लाह कश्मीर के और दुनिया भर के मासूमों पर आशीर्वाद बनाए रखे.'

imgpsh fullsize anim 20 3

आतिफ ने जो पोस्ट किया है उस पर लोगों के रिएक्शन भी आना शुरू होगे. आतिफ के सोशल मीडिया पर आर्टिकल 370 का विरोध करने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कई लोगो ने कमेंट कर लिखा है कि 'आप कश्मीर की चिंता ना करें, अपने देश के बारे में सोचें आपके प्रधानमंत्री भीख मांगने जा रहे हैं.' वहीं कुछ लोगों ने ट्वीट के जरिए कहा है कि आतिफ ने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया है. बतातें चले कि आतिफ ने बॉलीवुड में भी कई गाने गाए हैं.

यह भी पढे़ं: कश्मीर प्रस्ताव पर पाकिस्तानी सितारे कर रहे है कुछ ऐसी पोस्ट शेयर

केवल आतिफ असलम ही नहीं इससे पहले पाक की एक और एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी कश्मीर मुद्दे को लेकर ट्वीट किया था. अभी तक में कई पाक सितारें इस मामले पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →