अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेतृत्व संकट और राहुल गांधी पर दिया ये बड़ा बयान

195

राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी पर मंडराए नेतृत्व संकट पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई नेतृत्व संकट नहीं है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस प्रमुख पद से राहुल के इस्तीफे के बाद पार्टी में पैदा हुए नेतृत्व संकट को लेकर जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से सवाल किया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। मगर इतना जरूर कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कोई नेतृत्व संकट नहीं है और नया अध्यक्ष कौन होगा, कांग्रेस कार्यसमिति इसे तय करेगी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अध्यक्ष कोई भी रहे, कांग्रेस के कैप्टन राहुल गांधी ही रहेंगे।

Ashok Gehlot 1 1 -

सोनभद्र के मामले को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा, प्रियंका ने पीड़ित परिवार का दर्द समझा है।

बता दें कि अप्रैल-मई में हुए आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई करारी शिकस्त की जिम्मेदारी लेते कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद पद छोड़ने की उनके हठ पर दिग्गज व कद्दावर नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने लाख कोशिश की, लेकिन राहुल पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े रहे और तीन जुलाई को कई पन्नों की चिट्ठी जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें : सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मिलावटियों की खैर नहीं