बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, अमेरिका नें सऊदी अरब का किया शुक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप नें कहा है, की कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके लिए ट्रंप नें सऊदी अरब का धन्यवाद किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, अमेरिका नें सऊदी अरब का किया शुक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप नें कहा है, की कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके लिए ट्रंप नें सऊदी अरब का धन्यवाद किया है। ट्रंप नें ट्वीट कर कहा की कच्चे तेल की कीमतें गिर रही है, बहुत बढ़िया। यह अमेरिका और पूरे विश्व के लिए कर में बडी राहत की तरह है। ट्रंप ने कहा, सऊदी अरब आप का धन्यवाद, लेकिन अभी इसे और नीचे जाने दे। donald trump thanks saudis for low oil prices wants more cheaper crude 1 ट्रंप नें व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, यदि हम उनसे अलग हो जाते है तो कच्चा तेल आसमान छूने लग जाएगा। मैंने इसे सस्ता किया है, उन्होंने कच्चे तेल को सस्ता करने में हमारी मदद की है। अभी कच्चा तेल अपेक्षाकृत सस्ता है। पिछले कुछ वक्त से तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे पिछले कुछ वक्त से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ रहा था, जिसकी वजह से तेल की किमते लगातार बढ़ रही थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। तेल की कीमत में गिरावट के लिए अमेरिका नें सऊदी अरब को धन्यवाद कहा है और सऊदी अरब से आग्रह किया है की वह तेल की कीमतों में लगातार गिरावट करता रहे।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →