रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अखिलेश-मायावती बोले, गठबंधन के वोट नहीं बंटने देंगे

सियासत के सबसे बड़े महामुक़ाबले में उतरते हुए अखिलेश और मायावती ने पहली साझा रैली की।

अखिलेश-मायावती बोले, गठबंधन के वोट नहीं बंटने देंगे

सियासत के सबसे बड़े महामुक़ाबले में उतरते हुए अखिलेश और मायावती ने पहली साझा रैली की। यूपी के देवबंद में आयोजित इस रैली में अखिलेश-मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक स्वर में कहा कि हम गठबंधन के वोट न बंटने देंगे और न घटने देंगे।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों पर गठबंधन होने के बाद, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह एक मंच पर नज़र आए। इस दौरान मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर क़रारा हमला बोलते हुए पुलवामा हमले पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले पर बीजेपी राजनीति कर रही है। इस सरकार में देश की सीमाएं और देश के जवान सुरक्षित नहीं है।

Mayawatik

पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी पर सियासी हमले करने से बचती रहीं मायावती ने इस बार कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सहारनपुर सीट पर भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधने में अखिलेश यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस एक है। मोदी पिछले चुनाव में चायवाले बनकर आए थे, इस बार चौकीदार बनकर आए हैं। किसान, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक एक-एक चौकीदार की चौकी छीन लेंगे। मायावती-अखिलेश के भाषण के बाद, अजित सिंहे ने नारा दिया 'तख़्त बदल दो- ताज बदल दो, दो झूठों की सरकार बदल दो'

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →