बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मोदी मेरे पास आएं, मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा'

2019 का सियासी अखाड़ा जीतने के लिए सियासी हलक़ों के नेताओं की ज़ुबान में मर्यादाहीन बयान निकल रहे हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मोदी मेरे पास आएं, मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा'

2019 का सियासी अखाड़ा जीतने के लिए सियासी हलक़ों के नेताओं की ज़ुबान में मर्यादाहीन बयान निकल रहे हैं। AIMIM प्रमुख अध्यक्ष व हैदराबाद से सासंद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है। अकबरूद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर मोदी को चौकीदार बनने का शौक है तो उन्हें मेरे पास आ जाना चाहिए, मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी दे दूंगा।

विज्ञापन
Tweet 25

पीएम मोदी द्वारा शुरू अभियान 'मैं भी चौकीदार' पर विपक्षी पार्टियों के सियासी हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच, AIMIM के प्रमुख के भाई व तेलंगाना विधानसभा में विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने तीखे तेवर दिखाते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। अकबरूद्दीन ने कहा मैं ट्विटर पर चौकीदार नरेन्द्र मोदी को देख रहा हूं। मोदी को अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट के नाम में चौकीदार शब्द जोड़ लेना चाहिए। अकबरुद्दीन के बयान पर बीजेपी या पीएम मोदी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले अकबरुद्दीन ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री चाहिए न कि चायवाला या पकौड़ेवाला। उन्होंने आगे कहा कि अगर, मोदी चौकीदार बनने में रूचि रखते हैं तो उन्हें मेरे पास आ जाना चाहिए मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा।

Political statement
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →