Advertising
Home एंटरटेनमेंट Aditya Chopra Birthday: आदित्य चोपड़ा ने 18 साल में शुरू किया काम,...
Advertising
<

Aditya Chopra Birthday: आदित्य चोपड़ा ने 18 साल में शुरू किया काम, केवल 23 की उम्र में बना दी DDLJ

428
Aditya Chopra Birthday: आदित्य चोपड़ा ने 18 साल में शुरू किया काम, केवल 23 की उम्र में बना दी DDLJ

Aditya Chopra Birthday: आदित्य चोपड़ा ने 18 साल में शुरू किया काम, केवल 23 की उम्र में बना दी DDLJ

बॉलिवुड के सबसे फिल्ममेकर्स में से एक माने जाने वाले आदित्य चोपड़ा 21 मई 2021 को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में आदित्य चोपड़ा ने बॉलिवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक फिल्म मानी जाने वाली ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ जैसी कई सफल फिल्मों का डायरेक्शन किया है। आइए, आदित्य के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

केवल 18 साल की उम्र में शुरू कर दिया काम

आदित्य चोपड़ा ने केवल 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। अपने पिता के साथ आदित्य ने श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना की फिल्म ‘चांदनी’ और जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला की फिल्म ‘आइना’ में काम किया था।

सिर्फ 23 साल की उम्र में बना दी DDLJ जैसी आइकॉनिक फिल्म

-23-ddlj-

जिस उम्र में ज्यादातर युवा अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज होते हैं उस उम्र में आदित्य चोपड़ा ने बॉलिवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन कर दिया था। आदित्य केवल 23 साल की उम्र में ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ पर काम शुरू कर दिया था। यह फिल्म बेहद सफल रही और आज भी शाहरुख खान और काजोल के करियर में मील का पत्थर मानी जाती है।

बचपन में आदित्य को था APD डिसऑर्डर

-apd-

कम ही लोगों को पता है कि अपने बचपन और किशोरावस्था में आदित्य चोपड़ा APD डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इस डिसऑर्डर में बच्चा ठीक से आवाज नहीं सुन पाता है क्योंकि उसका दिमाग अलग-अलग साउंड की प्रोसेसिंग नहीं कर पाता है।

कविताएं भी लिखते हैं आदित्य चोपड़ा

शायद ही लोगों को पता हो कि आदित्य चोपड़ा कविताएं भी लिखते हैं। उनकी कुछ मशहूर कविताओं का इस्तेमाल उन्होंने अपनी फिल्मों में किया है। फिल्म ‘DDLJ’ में काजोल की बोली ‘ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में’ आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी। इसी तरह फिल्म ‘जब तक है जान’ में इस्तेमाल हुई कविता ‘तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां’ भी आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी।

इन सितारों को आदित्य ने दिया पहला मौका

आदित्य चोपड़ा ने बहुत से ऐक्टर्स को अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बॉलिवुड में लॉन्च किया है। इन सितारों में अनुष्का शर्मा (रब ने बना दी जोड़ी), रणवीर सिंह (बैंड बाजा बारात), परिणीति चोपड़ा (लेडीज वर्सेज रिकी बहल), अर्जुन कपूर (इश्कजादे), वाणी कपूर (शुद्ध देसी रोमांस) और भूमि पेडनेकर (दम लगा के हइशा) जैसे सफल ऐक्टर्स शामिल हैं।

रानी मुखर्जी से की है दूसरी शादी

आदित्य चोपड़ा की पहली शादी साल 2001 में पायल खन्ना से हुई थी। यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं सकी और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आदित्य धीरे-धीरे ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी के नजदीक आ गए और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी अगर नंदीग्राम से चुनाव हारी है तो मुख्यमंत्री कैसे बनी ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Advertising

Source link

Advertising