Advertising
Home Breaking News Hindi एक्‍टर इमरान खान की पत्‍नी ने शादी और तलाक पर की ऐसी...
Advertising
<

एक्‍टर इमरान खान की पत्‍नी ने शादी और तलाक पर की ऐसी बात, लोग हुए कंफ्यूज

515
एक्‍टर इमरान खान की पत्‍नी ने शादी और तलाक पर की ऐसी बात, लोग हुए कंफ्यूज

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की अवंतिका मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमरान और अवांतिका के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस पोस्ट में अवांतिका ने शादी और तलाक की बातें की हैं. पोस्ट शेयर करते ही इंडस्ट्री से जुड़े इमरान खान के फ्रेंड्स रिएक्‍शन दे रहे हैं और तमाम तरह के सवाल कर रहे हैं.

मुश्किल होती है शादी
अवंतिका ने पोस्ट में लिखा, ”बात बिल्‍कुल सच है. शादी मुश्किल होती है. डिवोर्स भी मुश्किल होता है. खुद के लिए मुश्किल चुनें. मोटापे की समस्या मुश्किल भरी होती है. फिट रहना भी आसान नहीं होता. खुद के लिए मुश्किल चुनें. कर्ज में रहना मुश्किल होता है. अच्‍छी आर्थिक स्थिति को बनाए रखना भी मुश्किल होता है. खुद के लिए मुश्किल चुनें. बातचीत करना मुश्किल होता है. बातचीत न करना भी मुश्किल होता है. खुद के लिए मुश्किल चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होती. हमेशा मुश्किलों भरी होती है, लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं, इसलिए खुद के लिए चालाकी से चीजें चुनें.”

यह भी पढ़े:क्या है बिहार चुनाव में नेताओं का Age Scam?

Source link

Advertising