शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरे अक्षय, लाखों रूपये दान करके कहा- भगवान ने इतना पैसा दिया है, कहां लेके जाना है

अभिनेता अक्षय कुमार देशभक्ति फिल्म बनाने और गरीबों की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं।

बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरे अक्षय, लाखों रूपये दान करके कहा- भगवान ने इतना पैसा दिया है, कहां लेके जाना है

अभिनेता अक्षय कुमार देशभक्ति फिल्म बनाने और गरीबों की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने असम में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों को भी मदद पहुंचाई थी। दरअसल अक्षय ने असम चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में एक करोड़ और काजीरंगा नेशनल पार्क में बचाव कार्य के लिए 1 करोड़ रुपये डोनेट किए थे। इसको लेकर अक्षय ने कहा कि, भगवान ने उन्हें काफी पैसा दिया है तो वे इसे दान करने से पहले सोचते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि- कहां लेके जाने हैं ये पैसे।

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि बाढ़ के इलाकों से आ रही तस्वीरें देखकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है इसलिए वे पैसे डोनेट करने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। अक्षय ने कहा कि एक तस्वीर ने मुझपर काफी प्रभाव डाला जिसमें एक मां ने अपने बच्चे को कंधे पर टांगा हुआ था और वह बाढ़ के पानी से निकलने की कोशिश कर रही थी। उस महिला के चेहरे पर कोई डर या दुख नहीं था और ये खतरे की निशानी है। ऐसा क्या क्या झेला होगा उसने कि उसे डर नहीं लगता। मैंने इन तस्वीरों को देखकर सोचा, ‘’नहीं ये मेरी पत्नी और बेटी के साथ नहीं हो सकता।‘’ ऐसी फोटो चुभती हैं। इसीलिए मैंने ये सब किया।

  • Akshay1

अक्षय ने कहा कि उन्हें काजीरंगा के जानवरों की तस्वीरें भी मिलीं। उसमें डूबते और चीखते गैंडे दिखाई पड़ रहे थे। हम सब को ऐसे समय में साथ आना चाहिए। आप 2 से 5 लाख डोनेट कर सकते हैं। ऐसे ही एक राष्ट्र बनता है और मानवता इसी का नाम है। इस बीच अक्षय ने डोनेशन देने वाले सभी लोगों का प्रशंसा की।

आपको बता दें कि असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई डोनेशन की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। तब अक्षय ने लोगों से भी अपील की थी कि वो इस मुश्किल घड़ी में असम के लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

ये भी पढ़ें : मेरठ: पति हुआ परेशान, लड्डू बना तलाक़ का कारण

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →