गुरूवार, 17 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कंसल्टेंट बनने का मौका, 39 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर कंसल्टेंट के 39 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह नियुक्तियां संविदा के आधार पर शॉर्ट…

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कंसल्टेंट बनने का मौका, 39 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
(फोटो: IANS)

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर कंसल्टेंट के 39 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह नियुक्तियां संविदा के आधार पर शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों के लिए हैं और इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2024 तक अपने आवेदन ईमेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भर्तियां कुल छह हवाई अड्डों के लिए हैं, जिनमें पुणे, कानपुर, पूर्णिया, गोवा (डाबोलिम), पोर्ट ब्लेयर और दरभंगा शामिल हैं। सभी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल द्वारा) आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं।

पद और स्थान

AAI द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सबसे ज्यादा 15 पद गोवा (डाबोलिम) एयरपोर्ट के लिए हैं, जिनमें 11 सरफेस मूवमेंट कंट्रोल (SMC) और 4 ATC के लिए हैं। इसके अलावा पुणे एयरपोर्ट (SMC) में 11, पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट (SMC) में 4, पूर्णिया एयरपोर्ट में 4, दरभंगा एयरपोर्ट में 3 और कानपुर एयरपोर्ट में 2 पद भरे जाएंगे।

पात्रता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बेसिक एटीसी कोर्स/एटीएम और एल (बेसिक) और जीसीए/एटीएसएस कोर्स भी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि यानी 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन और आवेदन प्रक्रिया

कैसे होगा चयन: योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर वेतन और अन्य भत्ते AAI के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित भर्ती की अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी। अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उसे भरें। फिर भरे हुए फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन करके अधिसूचना में दी गई आधिकारिक ईमेल आईडी पर 1 अक्टूबर तक भेजना होगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →