UGC-NET दिसंबर 2026: आवेदन शुरू, जानें परीक्षा की तारीखें और पूरी प्रक्रिया
विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के माध्यम से शोध की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने…
विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के माध्यम से शोध की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह परीक्षा PhD में दाखिले के लिए भी पात्रता निर्धारित करती है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार 28 अक्टूबर की रात 11:50 बजे तक ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और परीक्षा कार्यक्रम
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा की अवधि: 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026
एनटीए द्वारा यह परीक्षा दिसंबर 2018 से कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) मोड में आयोजित की जा रही है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म भर लें।
आवेदन से पहले यह जानना जरूरी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), जिसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने यह परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी है, ने उम्मीदवारों से कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने को कहा है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका (Information Bulletin), पात्रता मानदंड और विषय-वार परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अवश्य देख लें। यह परीक्षा भारतीय नागरिकों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर, जेआरएफ और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता तय करती है।
इनपुट: IANS



