गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अवैध संबंध से प्रेग्नेंट हुई महिला ने दर्ज करवाई FIR

हरियाणा के यमुनानगर में अवैध संबंध बनाना एक विवाहिता को भारी पड़ गया. गैरमर्द से अवैध संबंधों के चलते वो महिला प्रेग्नेंट हो गई.

अवैध संबंध से प्रेग्नेंट हुई महिला ने दर्ज करवाई FIR

हरियाणा के यमुनानगर में अवैध संबंध बनाना एक विवाहिता को भारी पड़ गया. गैरमर्द से अवैध संबंधों के चलते वो महिला प्रेग्नेंट हो गई. महिला गर्भपात करना चाहती थी, लेकिन उसके प्रेमी ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया. उसके प्रेमी ने कहा कि अगर वह अपने पति को तलाक दे देती है तो वह उससे शादी कर लेगा.

विज्ञापन


वहीं जैसे ही विवाहिता महिला ने अपने पति को तलाक दिया. उसके बाद उसका प्रेमी अपनी बात से मुकर गया. और उसने उसे और उसके बच्चे को अपनाने से ही मना कर दिया. जिसके बाद महिला के ससुराल और मायके वालों ने भी महिला से अपना पल्ला झाड़ लिया और उसे घर से बाहर कर दिया.


कहीं से कोई मदद न मिलने पर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. महिला ने पुलिस थाने जाकर इस मामले पर FIR दर्ज करवा दिया हैं. जिसमें महिला ने पुलिस को बताया कि 4 साल पहले उसका विवाह सहारनपुर के नक्कुड़ कस्बा निवासी एक शख्स के साथ हुआ था. वह अपने पति के साथ ठीक से रह रही थी. इसी दौरान पडोस में कपड़े की दुकान चलाने वाले गोकुल ने महिला से दोस्ती करने की जिद ठान रखी थी. वह महिला से कहता था कि अगर वह उससे दोस्ती नही करेगी. तो वह अपनी जान दे देगा.

imgpsh fullsize anim 3 8


महिला के शिकायत के मुताबिक गोकुल उससे प्यार करता था उसकी हरकतों से डर कर उस महिला ने उससे दोस्ती कर ली थी जिसके बाद उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गये. जिसके चलते महिला गर्भवती हो गई. कुछ दिन बाद उस महिला ने एक बेटी को जन्म दिया. इस दौरान महिला ने गोकुल से बच्ची को अपनाने की बात कही. तो गोकुल ने उससे कहा कि वह अपने पति को तलाक दे दे. उसके बाद में तुम दोनों को अपना लूगां, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़


यमुनानगर पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर दिया. पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 376-2 और 506 के तहत मुकदमा लिखा है. पुलिस के मुताबिक मामला यूपी के नक्कुड़ कस्बे का है, फिलहाल केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया है. अब आगे की कार्रवाई नक्कुड पुलिस करेगी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →