बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बेऔलाद बहन की सूनी गोद भरने की कोशिश का पर्दाफाश, बच्चे को...

अपनी सगी बहन को अपना होने वाला बच्चा देने के लिए एक महिला ने प्रायोजित साजिश की।

बेऔलाद बहन की सूनी गोद भरने की कोशिश का पर्दाफाश, बच्चे को...

अपनी सगी बहन को अपना होने वाला बच्चा देने के लिए एक महिला ने प्रायोजित साजिश की। महिला ने अस्पताल के कागजात में अपनी जगह अपनी बहन का और अपने पति के नाम की जगह अपने जीजा का नाम लिख दिया। इसके बाद बच्चे की मां के ससुराल वालों को यह पता तो हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन

पूरा मामला गाजियाबाद के एक अस्पताल का है और जब बच्चे की मां के ससुराल वाले को उनकी बहु द्वारा अपनी बड़ी बहन को अपना नवजात बच्चा देने की खबर का पता चला तो वे बौखला गए और अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाने लगे। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने पूछताछ की कार्रवाई की तो बच्चे की असली मां ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार की और बच्चे को अपना लिया।

Mother

अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि दिल्ली के करावल नगर निवासी कंचन राणा की बड़ी बहन रीना का शादी के 11 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था। इसीलिए उसने अपनी बड़ी बहन की मदद करने के लिए अपने ससुराल वालों को बिना बताए गाजियाबाद के महिला अस्पताल में सोमवार को प्रसव दर्द होने के कारण यहां आकर भर्ती हो गई। भर्ती होने से लेकर अस्पताल की सभी कागजी प्रक्रिया में उसने अपनी बड़ी बहन रीना और अपने जीजा के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया ताकि दस्तावेजों के मुताबिक बच्चा उसकी बहन का ही रहे। 

इससे पहले जब प्रसव होने की जानकारी महिला के पति किशन कुमार को मिली तो उसका पूरा परिवार पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गया और हंगामा करना शुरू कर दिया। ससुरालवालों प का कहना था कि कंचन झूठ बोल रही है और यह उसका ही बच्चा है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। कंचन ने मान लिया कि यह उसका ही बच्चा है। बड़ी बहन को बच्चा गोद देने के लिए उसने यह सारा षड्यंत्र रचा था। गुरुवार यानी आज को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : ये हिन्दू बोला- मुस्लिम के हाथों से नहीं लूंगा खाना, जोमैटो ने यूं दिया जवाब

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →