बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

ये हिन्दू बोला- मुस्लिम के हाथों से नहीं लूंगा खाना, जोमैटो ने यूं दिया जवाब

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं में बहकर लोग किसी ऑनलाइन फूड कंपनी से ऑडर लेने से सिर्फ इस आधार पर इंकार कर देते हैं क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय दूसरे धर्म का होता है।

ये हिन्दू बोला- मुस्लिम के हाथों से नहीं लूंगा खाना, जोमैटो ने यूं दिया जवाब

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं में बहकर लोग किसी ऑनलाइन फूड कंपनी से ऑडर लेने से सिर्फ इस आधार पर इंकार कर देते हैं क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय दूसरे धर्म का होता है। ऐसा ही एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

दरअसल, पंडित अमित नाम के एक ट्विटर यूजर ने ऑनलाइन फूड ऐप जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था। जब जोमैटो ने ऑर्डर कंर्फ्म होने के बाद अमित के पास मैसेज किया था कि ‘’जोमैटो के डिलावरी ब्वॉय फैयाज आपके ऑर्डर को डिलीवर करेगा।’’ ,लेकिन अमित को यह पंसद न आया और उसने कहा कि सावन के महीने में वह किसी मुस्लिम के हाथों से ऑर्डर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। वह चाहते हैं कि डिलीवरी ब्वॉय को बदल दिया जाए।

इसके बाद जोमैटो ने अमित को जवाब देते हुए कहा, आपका की ऑर्डर कैंसिल किया जा रहा है और उसके लिए 237 रूपये काटे जाएंगे। अमित को जोमैटो का यह बर्ताव पसंद नहीं और उसने ट्विटर जोमैटो के ट्विटर हैंडल को ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने जोमैटो से अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया है। फूड डिलीवर के लिए उन्होंने गैर-हिन्दू को भेजा था। उन्होंने कहा कि वह को डिलीवरी ब्वॉय को नहीं बदल सकते हैं और ना ही कैंसिल का रिफंड दे सकते हैं। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे फूड ऑर्डर स्वीकार करने पर मजबूर नहीं कर सकते हैं। मैं कोई रिफंड नहीं चाहता हूं।

Amit Tweet

अमित की इस लंबी-चौड़ी शिकायत के एक दिन बाद यानी आज जौमेटो की तरफ से मुंहतोड़ जवाब आया। जोमैटो ने ट्वीट करते हुए लिखा, खाने का कोई धर्म नहीं होता है। खाना अपने-आप में एक धर्म होता है।

Zomato Tweet

ये भी पढ़ें : 3 तलाक के मोदी सरकार फैसले पर भड़के जेडीयू नेता, कहा- हम…

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →