गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा देश जहां बारिश का भी टैक्स लगता है ?

प्राचीन काल से ही जबसे राज्य बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है. सरकार या राजा की तरफ से टैक्स लिया जाता रहा है.

ऐसा देश जहां बारिश का भी टैक्स लगता है ?

प्राचीन काल से ही जबसे राज्य बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है. सरकार या राजा की तरफ से टैक्स लिया जाता रहा है. इसके अलग अलग रूप तथा अलग अलग नाम रहें है, ये बात अलग है. किसी भी देश के विकास कार्यों के लिए सरकार को पैसे की जरूरत होती है, उसके लिए अनेंक तरह के टैक्स लिए जाते हैं. आमतौर पर सरकार हमें जो सुविधा उपलब्ध करवाती है, उसी पर टैक्स लेती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बारिश पर भी टैक्स लगता है ? इसके साथ ही अगर आपके मन में भी सवाल पैदा होता है कि बारिश पर टैक्स कहां लगता है, तो इस पोस्ट में आपको इसका जवाब मिल जाएगा.

विज्ञापन
download 2 8
बारिश

जहां लगता है बारिश पर टैक्स-

बारिश पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है. यह भूगौलिक आधार पर कहीं कम या ज्यादा होती है. लेकिन अमेरिका के एक प्रांत मैरिलैंड में एक कानून पास किया गया. जिसके आधार पर बारिश पर टैक्स लिया जाएगा. इस बिल पर काफी विवाद भी हुआ.

download 3 4
बारिश

क्या बारिश पर टैक्स वास्तविक नाम है –

दरअसल इस कानून के पास होने से वहां पर इसको आमतौर पर बारिश पर टैक्स के नाम से ही जाना जाता है. लेकिन वास्तविक तौर पर यह टैक्स  'स्ट्रॉम मैनेजमेंट फीस' के तौर पर लेने के लिए ये बिल लाया गया था. इस कानून के अनुसार राज्य के हर उस व्यक्ति को 'रेन टैक्स'  या 'स्ट्रॉम मैनेजमेंट फीस'  देना होगा. जिसके घर, गलियारों, सीढ़ियों, बाग बगीचों और यहां तक कि कार पार्किंग पर बरसात होती है. सरकार इस बात का निर्धारण की किसके हिस्से में कितनी बरसात आई है, सैटेलाइट के माध्यम से करेगी.  

यह भी पढ़ें: चोरी की ऐसी वारदात जहाँ चोरों ने उड़ा लिया ब्रिज

हालांकि यह टैक्स बारिश पर टैक्स के नाम से ज्यादा जाना जा रहा है. इसका जमकर विरोध भी  किया गया. लेकिन सरकार की तरफ से तर्क दिया गया कि इसके आधार पर जो भी टैक्स मिला ये राजस्व पर्यावरण संरक्षण एजेंसी को मिलेगा जो प्राकृतिक आपदा के समय काम करती है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →