Advertising
Home Top stories मैरिज गार्डन के झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत: शाजापुर पुलिस...
Advertising
<

मैरिज गार्डन के झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत: शाजापुर पुलिस ने 5 नामजद समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया – shajapur (MP) News

2
मैरिज गार्डन के झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत:  शाजापुर पुलिस ने 5 नामजद समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया – shajapur (MP) News

मैरिज गार्डन के झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत: शाजापुर पुलिस ने 5 नामजद समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया – shajapur (MP) News


शाजापुर शहर के हाट मैदान के पास बने ‘अपना मैरिज गार्डन’ में बीती 31 मई को जो झगड़ा हुआ था। इस विवाद में घायल हुए इंदौर के रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग मकसूद की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बुजुर्ग की मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम करीब 8 बजे 5 नामजद और 4-5 अन्य अनजान लोगों के खिलाफ सीधे हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शादी के गार्डन में बढ़ा था झगड़ा दरअसल, 31 मई को इस मैरिज गार्डन में दो पक्षों के बीच एक लड़का और लड़की के मद्दे पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें इंदौर से आए बुजुर्ग मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर्स ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। वहां अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इंदौर से आई डायरी, शाजापुर में दर्ज हुआ केस चूंकि बुजुर्ग की मौत इंदौर के अस्पताल में हुई थी, इसलिए सबसे पहले इंदौर पुलिस ने इस मामले में शून्य पर मर्ग कायम किया। इसके बाद केस से जुड़ी डायरी शाजापुर कोतवाली पुलिस को भेजी गई। शाजापुर पुलिस ने शुरुआती जांच और मर्ग रिपोर्ट के आधार पर अब इसे हत्या के मामले में तब्दील कर दिया है। बैठक में सुलह की जगह हो गई मारपीट मृतक बुजुर्ग के बेटे ने पुलिस को बताया कि लड़का-लड़की से जुड़े किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने यह बैठक रखी थी। सब बैठकर बात ही कर रहे थे कि अचानक माहौल गरमा गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई। पांच नामजद समेत कई लोगों पर केस, आरोपी फरार पुलिस ने इस मामले में शाजापुर के गिरवर रोड के रहने वाले अनस और जुनेद (दोनों के पिता शाहिद), सीहोर के आदिल (पिता खालिद), और शाजापुर की मंसूरी कॉलोनी के माजिद खान और मुनाफ (पिता माजिद खान) को नामजद आरोपी बनाया है। इनके साथ ही 4-5 और लोग भी आरोपी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला का कहना है कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising