Advertising
Home Top stories फलोदी में नारी चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक: नारी शक्ति उद्यम...
Advertising
<

फलोदी में नारी चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक: नारी शक्ति उद्यम और लाडो योजना के लाभार्थियों को मिले चेक – Phalodi News

0
फलोदी में नारी चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक:  नारी शक्ति उद्यम और लाडो योजना के लाभार्थियों को मिले चेक – Phalodi News

फलोदी में नारी चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक: नारी शक्ति उद्यम और लाडो योजना के लाभार्थियों को मिले चेक – Phalodi News


फलोदी जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन और महिला बाल विकास एवं अधिकारिता विभाग ने संयुक्त रूप से नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत समिति परिसर में हुए इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिला समूह की सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और साथिनों सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चंद्रवीर भाटी ने इस अवसर पर विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू हिंसा अधिनियम के प्रति जागरूक किया। आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित भाटी ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। ‘नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना’ के तहत महिलाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए 30 प्रतिशत तक का अनुदान मिलता है। इस योजना से महिलाएं कृषि, निर्माण, सेवा क्षेत्र, आरओ प्लांट और मशीनरी सहित विभिन्न प्रकार के उद्यम शुरू कर सकती हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम से अपने-अपने क्षेत्रों में जन्म लेने वाली बालिकाओं का ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ के तहत पंजीकरण करवाने और अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ दिलाने की अपील भी की। प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे कार्यक्रम में ‘नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना’ के तहत मंजू सुथार को 1.75 लाख रुपए के अनुदान का चेक दिया गया। ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ के तहत यशवी जैन, दीपाली, नाहीरा, चेष्टा और काव्या सोलंकी को 2,500-2500 रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। ये रहे मौजूद इस अवसर पर सीडीपीओ प्रीति शर्मा, सहायक निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी, आईसीडीएस के डीडी प्रवेश सोलंकी, गरिमा जोशी, शिवप्रकाश पंचारिया, हरीश दवे, सौरभ बोहरा और सुखराम जाणी सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और महिलाएं उपस्थित थीं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising