Advertising
Home Top stories ‘बीजेपी भगवान श्रीराम के दान-पेटी की रक्षा नहीं कर पाई’: गोंडा...
Advertising
<

‘बीजेपी भगवान श्रीराम के दान-पेटी की रक्षा नहीं कर पाई’: गोंडा में सपा नेता सूरज सिंह बोले- वह जनता की रक्षा कैसे करेगी – Jhanjhari(Gonda) News

0
‘बीजेपी भगवान श्रीराम के दान-पेटी की रक्षा नहीं कर पाई’:  गोंडा में सपा नेता सूरज सिंह बोले- वह जनता की रक्षा कैसे करेगी – Jhanjhari(Gonda) News

‘बीजेपी भगवान श्रीराम के दान-पेटी की रक्षा नहीं कर पाई’: गोंडा में सपा नेता सूरज सिंह बोले- वह जनता की रक्षा कैसे करेगी – Jhanjhari(Gonda) News


गोंडा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, कटरा विधानसभा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे और गोंडा सदर विधायक प्रत्याशी सूरज सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 अलग-अलग परीक्षाओं में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आरक्षण को ध्वस्त करते हुए 11,514 पदों पर भर्ती घोटाला किया गया है। सपा नेताओं ने दावा किया कि यह भर्ती घोटाला भाजपा के कार्यकाल में हुआ है, जिससे पूरा पीडीए समाज नाराज है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है। सपा नेता बोले- बीजेपी ने गोंडा में बनने वाली यूनिवर्सिटी को दूसरे जिले में बनवाया सदर से पूर्व विधायक प्रत्याशी सूरज सिंह ने मुख्यमंत्री के ‘जंगल राज’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि 2017 के बाद ऐसा क्या हुआ जो पहले नहीं हुआ था। सूरज सिंह ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गोंडा से जरवल रोड तक फोर लेन के कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि गोंडा के लिए एक विश्वविद्यालय आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया। सूरज सिंह ने कहा कि सपा ने इसका काफी विरोध किया, लेकिन सत्ता में न होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी गई। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने कहा- बीजेपी बदनामी के डर से दंगा नहीं करवाती दुर्गा पूजा और मुस्लिम जुलूसों को लेकर सपा नेता सूरज सिंह ने भाजपा पर अराजक तत्वों के माध्यम से दंगा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के कारण भाजपा अभी दंगा नहीं कर रही, ताकि उसकी बदनामी न हो। सपा नेता ने कहा- बीजेपी में भाई-भतीजावाद हावी है भाई-भतीजावाद पर सूरज सिंह ने कहा कि इस समय भाजपा में ही दिल्ली से लेकर स्थानीय स्तर तक भाई-भतीजावाद व्याप्त है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के निरीक्षण में अंतर पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि अधिकारी जिला अस्पताल का निरीक्षण नहीं करते क्योंकि वहां एसी नहीं लगी है। सूरज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट का जिक्र किया। उन्होंने अयोध्या स्थित भगवान रामलला के मंदिर की दान पेटी से करोड़ों रुपए चोरी होने की बात कही गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भाजपा भगवान राम के दान पेटी की रक्षा नहीं कर पा रही है, तो वह आम जनता की रक्षा कैसे करेगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising