29 साल के ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता: फ्रेंच ओपन के फाइनल में कोबोली को हराया, पांच सेट तक चला मुकाबला h3>
- Hindi News
- Sports
- Alexander Zverev French Open 2026 Winner. Germanys Zverev Beats Italys Flavio Cobolli In Five set Thriller. Follow Latest Updates.
स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया।
पेरिस में रविवार को खेले गए मेंस सिंगल्स फाइनल में दूसरी सीड ज्वेरेव ने दसवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो को पांच सेटों में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराया।
29 साल के ज्वेरेव 11 साल से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं। इससे पहले वे ग्रैंड स्लैम में तीन बार फाइनल में और सात बार सेमीफाइनल में हार चुके थे। फ्रेंच ओपन के अलावा, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन को ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट कहा जाता है।
करियर में पहली बार ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ ज्वेरेव।
Advertising
पांच सेट तक चला फाइनल मुकाबला
ज्वेरेव ने मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करते हुए पहला सेट आसानी से 6-1 से जीत लिया। इसके बाद कोबोली ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव ने फिर तीसरा सेट 6-4 से जीता, लेकिन कोबोली ने चौथे सेट को टाई-ब्रेकर में 7-6(5) से जीतकर मुकाबले को पांचवें सेट में पहुंचा दिया। अंतिम सेट में ज्वेरेव ने एक बार फिर 6-1 से एकतरफा जीत दर्ज की।
फाइनल के बाद चैंपियन ट्रॉफी के साथ ज्वेरेव (बाएं) और रनर-अप ट्रॉफी के साथ कोबोली।
89 साल बाद कोई जर्मन मेंस खिलाड़ी चैंपियन बना
ज्वेरेव फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले 89 साल के बाद पहले जर्मन मेंस खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 1937 में जर्मनी के हेनर हेन्केल ने यह टूर्नामेंट जीता था। वहीं, किसी भी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स का खिताब जीतने वाले आखिरी जर्मन मेंस खिलाड़ी बोरिस बेकर थे, जिन्होंने 1996 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।
टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीते थे
ज्वेरेव ने मास्टर्स 1000 इवेंट्स के साथ दो एटीपी फाइल्स भी जीते हैं। टोक्यो में ज्वेरेव ने ओलिंपिक गोल्ड भी जीता था लेकिन उनके खाते में ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं था। इससे पहले 2020 यूएस ओपन, 2024 फ्रेंच ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताबी मुकाबला वह हार चुके थे।
कौन हैं फ्लेवियो कोबोली
फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में पहुंचे फ्लेवियो कोबोली इटली के उभरते हुए टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। 24 साल के कोबोली पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कई मजबूत खिलाड़ियों को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया।
मीरा एंड्रीवा विमेंस सिंगल्स की चैंपियन
इससे पहले शनिवार को रूस की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 का विमेंस सिंगल्स खिताब जीता था। उन्होंने पोलैंड की माया च्वालिंस्का को हराया था। उनका भी ये पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल था।
खबरें और भी हैं…